एग्रीकल्चर कंपनी की कर्मचारी ने किया सुसाइड:पहले सहेली के साथ खाना खाया, फिर कमरे में लगा ली फांसी

Updated on 10-03-2023 05:38 PM

इंदौर में शुक्रवार को दो लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पहला मामला विजयनगर का है। यहां एग्रीकल्चर कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया। दूसरा मामला भंवरकुआ का है। यहां निगमकर्मी के बेटे ने जान दे दी। वह महाराजा रणजीत सिंह कालेज में पढ़ाई कर रहा था।

विजयनगर पुलिस के मुताबिक मृतका का नाम शेलू पुत्री इद्रमणि पटेल निवासी गंगानगर है। शेलू मूल रूप से सिगरौली की रहने वाली है। यहां एक किराए के मकान में सहेली के साथ रहती थी। वह एग्रीकल्चर की कंपनी में नौकरी करती थी। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि गुरुवार को वह कंपनी में नहीं गई थी। वह सहेली के साथ घर पर ही थी। देर शाम दोनों ने खाना खाया फिर कमरे में सोने का कहकर चली गई। जब सहेली की नींद खुली तो शेलू को फंदे पर लटके देखा। पुलिस के मुताबिक शेलू के परिवार को मामले में जानकारी दी गई है। परिवार इंदौर के लिये निकला है। सुसाइड नोट को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

रणजीत सिंह कॉलेज के छात्र ने किया सुसाइड
भंवरकुआ इलाके में रहने वाले 19 साल के मृणाल पुत्र शैलेन्द्र हार्डिया ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृणाल के पिता नगर निगम में कार्यरत हैं। वह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। रात में मृणाल अपने कमरे में था। परिवार ने उसे आवाज दी तो उसने जबाव नहीं दिया। दरवाजा लगा होने से काफी देर तक उसे बजाया। लेकिन कमरे से आवाज नही आने पर दरवाजा तोड़ा गया। मृणाल फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.