कृषि विपणन बोर्ड की राशि का उपयोग विकास कार्यों में हो: मुख्यमंत्री

Updated on 04-01-2023 03:56 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा विभिन्न निधियों की राशि का उपयोग विकास कार्यों में किया जाए। मंडी बोर्ड द्वारा पूर्व में बनाई गई सड़कों का संधारण प्राथमिकता के साथ और तेजी हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मंडी अधो-संरचना विकास निधि से कार्यों की स्वीकृति की प्रक्रिया तेज की जाए। कृषि अनुसंधान निधि से कृषि विश्वविद्यालयों में बीज एवं परीक्षण तथा कृषि उपज मंडी समितियों में मिट्टी के परीक्षण की सुविधा के लिए प्रयोगशालाओं की स्थापना की जाए। उन्होंने कहा कि बीज उत्पादन और उद्यानिकी फसलों की नई प्रजातियों की रोपण सामग्रियों का और परीक्षण की सुविधा के लिए अधो-संरचनाओं का निर्माण किया जाये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि निधि से निर्माण कार्यों की स्वीकृति की प्रक्रिया नियमानुसार की जाए। बोर्ड द्वारा मंडी निधि से 1 हजार 107 किलोमीटर सड़क अभी तक बनाई गई है, जिसमें से 210 किलोमीटर सड़क एमपीआरआरडीए को हस्तांतरित की गई है। शेष 698 किलोमीटर सड़क एमपीआरआरडीए को अंतरित किए जाने का कार्य शीघ्रता से करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बोर्ड की विभिन्न निधियों की जानकारी प्राप्त की। इसमें किसान सड़क निधि, आरआरडीए की अंश राशि, मंडी बोर्ड की अंश राशि आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गौ-संवर्धन निधि, मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण निधि, प्रचार-प्रसार एवं कृषक सम्मेलन निधि सहित विभिन्न निधियों का उपयोग समय-सीमा में सुनिश्चित कर लिया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.