कृषि मंत्री कमल पटेल ने किया ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण बोले- पांच से छह लाख रुपए महीने की होगी बचत

Updated on 13-02-2023 08:16 PM

कृषि मंत्री कमल पटेल ने सोमवार को जिला अस्पताल परिसर में साढ़े बारह लाख रुपए की लागत से बने 6 हजार लीटर क्षमता वाले लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने डायलिसिस वार्ड में डायलिसिस की दो नई मशीनों का भी लोकार्पण किया।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों के मरीजों का 5 लाख रुपए तक का निशुल्क उपचार जाने-माने अस्पतालों में कराया जाता है। जिला अस्पताल में भी मरीजों के उपचार की सभी सुविधाएं उपलब्ध है।

मंत्री पटेल ने कहा कि हरदा अस्पताल में अब मरीजों को रेफर नहीं किया जाएगा, बल्कि इंदौर भोपाल जैसी उपचार की सभी जरूरी सुविधाएं यहां के जिला अस्पताल में भी उपलब्ध होंगी। इस दौरान कृषि मंत्री पटेल ने सीएमएचओ और सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों से अच्छा व्यवहार किया जाए। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एचपी सिंह और सिविल सर्जन डॉक्टर मनीष शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

सिविल सर्जन डॉ. शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में 17 करोड़ रुपए लागत से 100 बेड का अस्पताल भवन निर्मित किया जा रहा है। इसके अलावा 16 करोड़ रुपए लागत से अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट भी स्वीकृत हो गई है, जिससे यहां के मरीजों को काफी सुविधा होगी।

उन्होंने बताया कि नए ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण हो जाने से अब मरीजों को पर्याप्त प्रेशर के साथ ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी। पहले ऑक्सीजन के जो कंसेंट्रेटर प्लांट लगे थे वह वायुमंडल से ऑक्सीजन लेकर अपना कार्य करते थे, जिसमें पर्याप्त प्रेशर नहीं आता था और बिजली या जनरेटर की आवश्यकता भी होती थी। नए ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण हो जाने से जिला अस्पताल ऑक्सीजन के मामले में अब आत्मनिर्भर हो जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.