आकांक्षा को उपचार के साथ ही दिव्यांग पेंशन भी मिलेगी
Updated on
30-12-2022 06:05 PM
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर कलेक्टर पन्ना श्री संजय कुमार मिश्र ने जिले की अजयगढ़ तहसील के माखनपुर गांव की बिटिया कु. आकांक्षा लोध को प्रतिमाह 600 रूपए के मान से दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन पेेंशन स्वीकृत की है। इसके साथ ही आकांक्षा के लिए आकस्मिक सहायता राशि भी मंजूर की गई है। यही नहीं आकांक्षा का आयुष्मान कार्ड भी तैयार कर प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में चारा काटने की मशीन से आकांक्षा के दोनों हाथ कट गए थे।पन्ना जिला अस्पताल में उपचाररत आकांक्षा का सिविल सर्जन ,पन्ना की देखरेख में बेहतर उपचार हो रहा है। यह संतोष की बात है कि आकांक्षा के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के समक्ष 2 दिन पूर्व यह मामला आया था और उन्होंने तत्काल आकांक्षा की सहायता के लिए कलेक्टर पन्ना को निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे कि इस परिवार की हरसंभव मदद की जाए। आकांक्षा का पूर्व में दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया था। अब कृत्रिम अंग बनाने के लिए निर्धारित एजेंसी से संपर्क किया गया है।
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…