सभी पात्र को मिलेगा योजना का लाभ : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 16-02-2023 05:16 PM

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित रह गये पात्र हितग्राहियों को विकास यात्रा में पात्रता अनुसार लाभान्वित किया जा रहा है। गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने बुधवार को विकास यात्रा में 97 लाख 79 हजार के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इसमें ग्राम पंचायत डगराकुआँ के ग्राम डगरा में 24 लाख रूपये के सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य शामिल है। उन्होंने लगभग 20 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उन्हें विभिन्न योजनाओं में प्राप्त हो रहे लाभों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि उन्हें कोई परेशानी आ रही हो, तो उसका त्वरित समाधान किया जायेगा। उन्होंने विकास यात्रा में हितधारकों को लाड़ली लक्ष्मी योजना, मातृ-वंदना योजना, कृषक सम्मान-निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितलाभ वितरित किये। डॉ. मिश्रा ने मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के पट्टे भी वितरित किये।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने विकास यात्रा में जनता से सीधे संवाद कर उन्हें योजनाओं से अब तक मिले लाभों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि किसी भी हितग्राही को यदि कोई भी परेशानी हो, तो वह बेहिचक उन्हें अवगत कराये। डॉ. मिश्रा बुधवार को ग्राम भिटी, रावरी, डगरा, डगरा कुला, हिनोतिया और भिल्ला में विकास यात्राओं में शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.