पेपर का लिफाफा खुलने से पहले केंद्र के सभी मोबाइल हो जाएंगे सील; 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए निर्देश जारी

Updated on 17-02-2023 06:16 PM

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होंगीं। इसे लेकर मंडल ने गाइड लाइन जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि परीक्षा केंद्र से 100 मीटर के दायरे में कोई लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं किया जाएगा, भीड़ नहीं होगी। यदि ऐसा होगा तो केंद्राध्यक्ष पुलिस के सहयोग से लाउडस्पीकर बंद करवाने तथा भीड़ हटवाने की कार्रवाई कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर एक भी केलकुलेटर और मोबाइल फोन नहीं होगा।

विद्यार्थियों के लिए यह प्रतिबंधित होंगीं, परीक्षा संचालन करने वाले स्टाफ को केलकुटर और मोबाइल एक स्थान पर ताले में बंद करके रखने होंगे। बोर्ड परीक्षा में उपयोग होने वाली कॉपी और पेपर का भी वितरण कर दिया जाएगा। इस बार इनका वितरण शिंदे की छावनी गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल स्थित नोडल केंद्र से किया जाएगा। इससे पहले पद्मा हायर सेकंडरी स्कूल से वितरण होता था।

हायर सेकंडरी और हाईस्कूल परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा परीक्षा संचालित करने वाले स्टाफ और परीक्षार्थियों के लिए गाइड लाइन तय की है उसके अनुसार पेपर खोले जाने पहले अलमारी में रखकर सील कर दिए जाएंगे और परीक्षा समाप्त होने के आधा घंटे बाद यह निकाले जाएंगे। पिछले सालों में मोबाइल फोन के जरिए कथित पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने की घटनाओं के बाद यह किया जा रहा है।

यह हैं गाइड लाइन के खास बिंदु
परीक्षा शुरू होने से पहले एक घंटा पहले विद्यार्थी परीक्षा केंद्र में पहुंचेंगे, आधा घंटा पहले परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा, केंद्राध्यक्ष को अधिकार होगा कि वह 15 मिनट पहले छात्र को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिला सकते हैं।

गणित के पेपर में 32 पेज की कॉपी के साथ ग्राफ भी दिया जाएगा।

पेपर चार सेट में वितरित किए जाएंगे।

कॉपी की सिलाई सही नहीं है या उखड़ी हुई है तो उसे परीक्षार्थी को वितरित नहीं किया जाएगा, अगर कोई छात्र परीक्षा के बाद ऐसी कॉपी जमा करता है तो उसे मूल्यांकन में शामिल न कर नकल की श्रेणी में रखा जाएगा।

प्रवेश पत्र गुम होने, नेट से डाउनलोड न होने, परीक्षार्थी का फोटो मिलान न होने पर केंद्राध्यक्ष निर्धारित प्रारुप में जानकारी रखकर परीक्षा में प्रवेश देने का अधिकार रखेंगे।

"माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से बोर्ड परीक्षा संबंधी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पेपर का लिफाफा खोलने से पहले परीक्षा केंद्र में उपस्थित पूरे स्टाफ के मोबाइल फोन अलमारी में सील कर दिए जाएंगे, इसके अलावा परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए अन्य निर्देश भी दिए गए हैं।"
-दीपक पांडे, संयुक्त संचालक, ग्वालियर-चंबल संभाग, लोकशिक्षण



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.