सदैव जन-सेवा करता रहूँ, माँ नर्मदा से यही प्रार्थना : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 29-01-2023 05:25 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह नर्मदा जयंती पर सीहोर जिले के ग्राम खितवाई में सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ के समापन में शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और विकास की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नर्मदा जयंती की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा प्रदेश के विकास की धुरी हैं। उनकी कृपा से ही प्रदेश में सिंचाई, पेयजल, बिजली आदि की उपलब्धता हो रही है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि माँ नर्मदा मुझे इतना सामर्थ दे कि मैं प्रदेश की जनता की सेवा करता रहूँ। मैं जो कुछ भी मध्यप्रदेश में कर पाया हूँ, वह माँ नर्मदा की कृपा से ही सम्भव हुआ है। नर्मदा नदी पर बांध बना कर प्रदेश के बड़े क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल के लिए पानी पहुँचाया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पहले खितवाई में दुधाराज महाराज सुबह जल एकत्र कर लाते थे और ग्रामवासियों को वितरित करते थे। लेकिन आज माँ नर्मदा की कृपा से गाँव-गाँव में नल लग गए, टंकियाँ बन गईं, घर में नल की टोंटी से नर्मदा जल पहुँचने लगा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि खितवाई के लोगों का असीम प्रेम हमेशा मुझे मिला है। आयोजक समिति की माँग को परीक्षण के बाद पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री को आयोजक समिति द्वारा स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान का ग्राम खितवाई में मिष्ठान और फलों से तुलादान किया गया। विदिशा सांसद श्री रमाकांत भार्गव सहित जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.