प्रदेश में निर्मित हुआ जन-सहयोग और जन-भागीदारी का वातावरण-मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 13-03-2023 05:10 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेशवासियों द्वारा किए जा रहे सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। राज्य सरकार इस दिशा में विशेष रूप से संवेदनशील और सक्रिय है। प्रदेश में जन-सहयोग और जन-भागीदारी का वातावरण निर्मित हुआ है, छोटे-छोटे बच्चों द्वारा अपना जन्म-दिवस पौधा लगा कर मनाना इसका परिचायक है। स्वयंसेवी संस्थाएँ भी पौध-रोपण में सक्रिय हैं। जन-भागीदारी प्रदेश में क्रांति ला सकती है। इस दिशा में नर्मदापुरम जिले के ग्राम गूजरखेरी के लोगों ने जन-सहयोग की अनूठी मिसाल पेश की है। ग्रामीणों ने आर्थिक रूप से कमजोर बेटी दीपा की शादी धूमधाम से कराई।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि बेटी दीपा विश्वकर्मा के पिता का कुछ सालों पहले देहांत हो गया था। उसके पिता पेशे से बढ़ई का काम करते थे। संघर्षपूर्ण आर्थिक स्थिति में रह रही दीपा के विवाह के लिए गूजरखेरी के युवा आगे आए। उन्होंने सोशल मीडिया ग्रुप बना कर गाँव वालों के सहयोग से पौने दो लाख रूपए की व्यवस्था की और बेटी दीपा का धूमधाम से विवाह किया। विवाह में स्थानीय पुलिस और समाज-सेवियों ने भी मदद की। गूजरखेरी के युवाओं की यह पहल निश्चित ही प्रेरणादायी और अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री श्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.