आक्रोशित भीड़ ने बस में लगाई आग, बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत पर बवाल

Updated on 08-12-2022 05:20 PM

मध्यप्रदेश के सिवनी-मंडला रोड पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद बस को आग के हवाले कर दिया।

घटना सिवनी से 25 किमी दूर मंडला रोड पर बुधवार शाम 5.30 बजे की है। कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के माहुलझीर का रहने वाला जगदीश परिहार बाइक से घर लौट रहा था। वह भोमा के पास पहुंचा था। तभी सिवनी की तरफ जा रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

युवक की मौत से वहां मौजूद ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने हंगामा कर बस पर पथराव कर दिया। इसके बाद बस में आग लगा दी। कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और लोगों को खदेड़ा। बस में आग लगने के बाद वहां आवाजाही थम गई थी।

बस में सवार थे 25 यात्री
हादसे के दौरान बस में 25 यात्री सवार थे। घटना के बाद वे बस से उतर गए थे। भीड़ और हंगामा बढ़ता देख वे दूसरे वाहनों से चले गए। हादसे में युवक की मौत के जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। एक्सीडेंट के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। आग लगने की सूचना पर दमकल भी वहां पहुंची लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

तोड़फोड़ करने वालों की जांच जारी
कान्हीवाड़ा थाने में पदस्थ एसआई लेखनलाल पटले ने बताया कि बस की टक्कर से युवक की मौत हो गई थी। लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। आग लगाने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.