पशुपालन मंत्री श्री पटेल ने विकास यात्रा में किया 23 विकास कार्यों का लोकार्पण

Updated on 11-02-2023 05:35 PM

पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने प्रभार के जिले बुरहानपुर में विकास यात्रा के दौरान ग्राम निंबोला में एक करोड़ 39 लाख रूपये से अधिक के 23 विकास कार्यों का लोकार्पण और 2 करोड़ 10 लाख रूपये लागत के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। मंत्री श्री पटेल ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये। नेपानगर विधायक श्रीमती सुमित्रा कासडेकर भी मौजूद थीं।

मंत्री श्री पटेल ने लोगों से अपील की कि शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएँ। उन्होंने प्रशासन से हितग्राहियों की सूची माँगी। उन्होंने कहा कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं। चिन्हित स्थानों पर दिव्यांग शिविर हों। पात्र हितग्राही 'मुख्यमंत्री भू-अधिकार आवासीय' योजना में आवेदन दें। हितग्राही शिविरों का लाभ उठाएँ। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने बताया कि 'दस्तक अभियान' और 'प्रोजेक्ट मुस्कान' में जिला अपने लक्ष्य प्राप्ति के बहुत करीब है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

मंत्री श्री पटेल ने विकास यात्रा के दौरान ग्राम निंबोला में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने ओपीडी, वैक्सीनेशन कक्ष, मेटरनिटी कक्ष का अवलोकन करने के साथ स्टाफ और मरीजों से भी संवाद किया। सामाजिक न्याय मंत्री श्री पटेल ने निरीक्षण के बाद परिसर में आम और नींबू के पौधे रोपित किये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.