बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ऐलान जल्द ही मुस्लिमों के बीच होगी कथा, कटनी के तनवीर ने जताई है इच्छा

Updated on 28-03-2023 06:18 PM

जबलपुर के पनागर में बागेश्वर धाम का सोमवार को "दिव्य दरबार" लगा जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। दरबार में पहुंचे हर किसी की इच्छा थी कि बागेश्वर धाम तक वो पहुंच कर अपनी समस्या रखें। इस दिव्य दरबार में अमेरिका से भी भाई-बहन शामिल होने पहुंचे। दिव्य दरबार में आज अमेरिका के कैलिफोर्निया से आए भक्त दिल्ली में रहने वाली बहन के साथ दरबार में पहुंचे। उन्होंने बताया कि वो छतरपुर बागेश्वर धाम के दर्शनों के लिए गए थे, पता चला कि दरबार जबलपुर में लगा है तो यहां आ गए।

अमेरिका से आए व्यक्ति ने बताया कि भीड़ बहुत थी देख कर लौटने लगा थे कि आपने मंच पर बुला लिया। अचानक बुलावे और मन के प्रश्न जान लेने पर वो अवाक हो गए। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिव्य दरबार में आए व्यक्ति से पूछा कि आपका बिजनेस क्या है तब उस व्यक्ति का कहना था कि शराब का व्यवसाय करता हूं। बागेश्वर महाराज ने कहा कि 2017 से सरकारी रुकावटों के कारण परेशानी बढ़ रहीं है। आपको सरकार परेशान कर रहीं है। बिजनेस में नुकसान हो रहा है। बच्चे बात नहीं मान रहें है।

जबलपुर के पनागर में चल रहीं श्रीमद् भागवत कथा में चल रही कथा के दौरान सोमवार को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच कथा करने का ऐलान किया है। जबलपुर में हजारों लोगों से भरे पंडाल में कटनी के तनवीर खान नाम के व्यक्ति का जिक्र पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि कटनी निवासी तनवीर खान ने तीन दिनों तक कथा करवाने की इच्छा जताई हैं। इस दौरान उन्होंने मुस्लिमों को ‘टोपी’ के रूप में संबोधित करते हुए कटाक्ष भी किया। उन्होंने कहा कि अब वह मुस्लिमों के बीच भी कथा सुनाएंगे। इसकी शुरुआत एमपी के कटनी से होगी।

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि मुस्लिमों के बीच कथा करवाने की कटनी के तनवीर खान ने इच्छा जाहिर की हैं। तनवीर के आमंत्रण को हमने स्वीकार कर लिया हैं। हालांकि अभी तारीख तय नहीं कि उनकी तीन दिन की प्रस्तावित कथा कब होगी? कथा होगी तो फिर दिव्य दरबार लगने की भी संभावना है। पंडित जी ने इस दौरान मुस्लिमों के पहनावे पर भी कटाक्ष किया। बोले कि ‘सब टोपी वालों को आने दो और सब को एक होने दो’। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसी कथा का पहला अवसर होगा। पंडाल में किसी के आजू-बाजू कौन बैठा है, यह कोई नहीं जानता। भगवान की कथा ही एकता और शांति ला सकती है। संसार को जोड़ने का माध्यम सिर्फ कथा ही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.