विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जायेगी : चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग

Updated on 20-03-2023 05:24 PM

विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता उच्च हो और समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण हों। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों के सोशल ऑडिट के दौरान नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिये। मंत्री श्री सारंग रविवार सुबह 7 बजे से ही नरेला विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों के औचक निरीक्षण के लिये पहुँचे। इस दौरान उन्होंने रहवासियों से विकास कार्यों की गुणवत्ता का फीडबेक भी लिया।

मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत द्वारका नगर, राजीव नगर, चांदबड़, स्टेशन 80 फीट रोड, अशोका गार्डन, प्रभात चौराहा, गौतम नगर, रचना नगर, कस्तूरबा नगर सहित विभिन्न स्थानों पर चल रहे विकास कार्यों का रहवासियों के साथ सोशल ऑडिट किया। उन्होंने बताया कि नरेला विधानसभा में सोशल ऑडिट के जरिये नई परंपरा की शुरूआत की गई है। इससे क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता की जाँच शासकीय अधिकारी-कर्मचारी के साथ ही अब रहवासी भी करेंगे। सोशल ऑडिट के लिये हर क्षेत्र में वार्ड स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। यह समिति ठेकेदार द्वारा किये गये कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करेगी।

मंत्री श्री सारंग ने चांदबड़ में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर जताई नाराजगी

नरेला विधानसभा के वार्ड 36 चांदबड़ में निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सारंग ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। श्री सारंग ने स्वयं इंचीटेप से सड़क की नपाई की। उन्होंने पाया कि सीसी सड़क की मोटाई 4 इंच के स्थान पर 3 इंच है। इस पर मंत्री श्री सारंग ने उपस्थित अधिकारियों को निर्माण कार्य में सुधार करने के लिये निर्देशित किया।

श्री खेड़ापति हनुमान मिनी कॉरिडोर के विस्तार को लेकर अधिकारियों से की चर्चा

मंत्री श्री सारंग ने वार्ड 76 के छोला दशहरा मैदान के समीप स्थित समस्त भोपालवासियों के आस्था के केंद्र श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार एवं मिनी कॉरिडोर निर्माण संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की। श्री खेड़ापति कॉरिडोर में हनुमान चालीसा की चौपाईयों का चित्रण भी किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने मंदिर के कायाकल्प के साथ ही मन्दिर के समीप मार्केट को भी व्यवस्थित रूप से विकसित किये जाने के निर्देश दिये। मंत्री श्री सारंग ने छोला दशहरा मैदान के रिंग रोड निर्माण के प्लान को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि रिंग रोड के निर्माण से नागरिकों को आवागमन में सुगमता होगी।

नरेला विधानसभा में इन स्थानों पर हुआ सोशल ऑडिट

मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र की उड़िया बस्ती में शिव-पार्वती मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य, कृष्णा नगर में सीसी नाला निर्माण, चांदबड़ में सीसी नाली एवं सड़क निर्माण, गौतम नगर में सड़क निर्माण, कस्तूरबा नगर में पार्क निर्माण, करोंद चौराहा में स्मार्ट सड़क निर्माण सहित संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र के 17 वार्डों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को तय समयावधि और गुणवत्तापूर्ण कार्य को पूर्ण करने के लिये निर्देशित किया।

हर अवकाश पर क्षेत्र में किया जायेगा सोशल ऑडिट

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि रविवार के साथ हर अवकाश के दिन नरेला विधानसभा में सोशल ऑडिट किया जाएगा। साथ ही सुधार कार्य के बाद संबंधित शिकायतकर्ता से फीडबेक भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही या गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.