संबद्धता के लिए आवेदन 28 फरवरी तक, इसके बाद 25% विलंब शुल्क; दो माह पहले मार्च में ही शुरू हाे जाएगी निरीक्षण की प्रक्रिया

Updated on 25-02-2023 11:49 PM

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी से संबद्धता व उसके नवीनीकरण के लिए कॉलेजाें काे ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी तक पूरी करना हाेगी। उसके बाद 25 फीसदी लेट फीस लगेगी। इस बार यूनिवर्सिटी समय से दाे माह पहले मार्च में ही निरीक्षण प्रक्रिया भी शुरू कर देगी।

कॉलेजाें में एडमिशन प्रक्रिया के साथ संबद्धता जारी करने का दाैर भी शुरू हाे जाएगा। डीसीडीसी डॉ. राजीव दीक्षित ने कहा कि तय समय पर संबद्धता जारी करेंगे। कॉलेजाें काे टाइम लिमिट में आवेदन प्रक्रिया पूरी करना होगी, क्योंकि इसके लिए पर्याप्त समय दिया है।

4 नए कॉलेजों काे एनओसी के बाद संख्या 310 हो गई, छात्र 3 लाख से ज्यादा

उच्च शिक्षा विभाग सत्र 2023-24 की प्रवेश प्रक्रिया के लिए कॉलेजाें काे समय से पहले उनके काेर्स, सीटाें व फैकल्टी की संख्या के आधार पर एनओसी दे चुका है। काफी समय बाद यह स्थिति बनी है। इस बार विवि से 6 नए लॉ कॉलेजाें ने संबद्धता मांगी है। इन्हें शासन से एनओसी मिल चुकी है।

अब पुराने 18 सहित 24 लॉ कॉलेज हाे जाएंगे। इंदाैर में 306 कॉलेज हाे गए थे, 4 और नए काे एनओसी के बाद संख्या 310 हो गई। छात्राें की संख्या 3 लाख 10 हजार के आसपास है। डिप्टी रजिस्ट्रार अजय वर्मा का कहना है संबद्धता के लिए कॉलेजाें काे फैकल्टी की नियुक्ति व इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े बिंदुओं पर गाइडलाइन के अनुसार काम करना हाेगा।

कॉलेजों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया मई में होगी

इस बार भी कॉलेजाें में एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन मई में शुरू हाेगी। डीएवीवी से संबद्धता प्राप्त कॉलेजाें में 140 परंपरागत काेर्स के हैं, जबकि 65 से ज्यादा मैनेजमेेंट, 24 लॉ और 65 से ज्यादा बीएड-एमएड कॉलेज शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.