विकास यात्रा में प्राप्त आवेदनों का तेज गति से हो रहा है निराकरण : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 22-02-2023 05:30 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास यात्रा अपने अंतिम चरण में है। अब तक विकास यात्रा में प्रदेश के 44 हजार 240 वार्ड और गाँव कवर किए जा चुके हैं। हजारों करोड़ रुपए राशि के लोकार्पण और भूमि-पूजन हुए हैं। प्रसन्नता की बात है कि 6 लाख 71 हजार आवेदनों में से लगभग साढ़े पाँच लाख आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास कार्यालय समत्व भवन से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के द्वारा विकास यात्रा की समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उमरिया, इंदौर, बुरहानपुर, डिंडोरी सहित विभिन्न जिलों में किए जा रहे नवाचारों की सराहना की। उन्होंने अन्य जिलों के नवाचारों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के मामले में मध्यप्रदेश देश में नम्बर एक है। स्वच्छता के अभियान में जुट कर ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छता में अव्वल नम्बर लेकर आएँ। उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के संबंध में बताया कि 5 मार्च से योजना के फॉर्म भरे जाएंगे, जिसका जम्बूरी मैदान में विशाल कार्यक्रम होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को जिलों के फीडबैक के दौरान बताया गया कि विकास यात्रा का परिणाम अच्छा मिल रहा है। जनता अभिभूत है। प्रतिदिन लगातार उत्साह बढ़ता जा रहा है। लाड़ली लक्ष्मी बेटियों और लाड़ली बहनों में खुशी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ऐसी ही प्रसन्नता बनी रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जबलपुर, बैतूल, कटनी, राजगढ़, रतलाम, अलीराजपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, नीमच, आगर-मालवा, सीहोर सहित विभिन्न जिलों के जन-प्रतिनिधियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्वालियर के जन-प्रतिनिधियों की मांग पर विकास यात्रा की अवधि और बढ़ाने के आग्रह को स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सब लोग मेहनत से विकास यात्रा के माध्यम से विकास के कार्यों में जुटे हैं। यह उपलब्धियों को बताने का दुर्लभ अवसर है। उन्होंने कहा कि पूरी विकास यात्रा की रिपोर्ट व्यक्तिगत रूप से भोपाल भेजी जाए। इसका पूरा अध्ययन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास यात्रा से नव उत्साह का संचार पूरे प्रदेश में हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.