आग से बचने के इंतजाम नाकाफी, खतरे की जद में शहर की 28 लाख आबादी

Updated on 19-03-2024 02:08 PM
 भोपाल। राजधानी में नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुरक्षा ताक पर रखकर नेशनल फायर एडवायजरी के नियमों की अनदेखी की जा रही है। शहर में जनसंख्या के हिसाब से दमकल और फायर स्टेशन नहीं हैं। ऐसे में आग की घटना होने पर समय पर राहत और बचाव कार्य मुश्किल होता है। कई बार तो दमकल के पहुंचने तक सारा सामान जलकर राख हो चुका होता है। इसके बावजूद यहां 50 के बजाय 80 हजार लोगों पर एक दमकल और दो की जगह तीन लाख लाख लोगों पर एक फायर स्टेशन है।


अमले के साथ अन्य संसाधनों की भी कमी

बता दें कि शहर की वर्तमान जनसंख्या के अनुसार नगर निगम में चार फायर आफिसर और एक मुख्य फायर आफिसर होना चाहिए, लेकिन निगम के पास एक भी नहीं है। निगम में मात्र दो ही सहायक फायर आफिसर हैं, जबकि कम से कम आठ होने चाहिए। साथ ही नेशनल फायर एडवायजरी के तहत दो लाख की आबादी और एक से तीन किमी क्षेत्र में एक फायर स्टेशन होना चाहिए लेकिन राजधानी में 28 लाख की आबादी पर मात्र 11 फायर सब स्टेशन ही हैं। इनमें से आठ ही सक्रिय हैं, जबकि तीन फायर स्टेशन आइएसबीटी, यूनानी सफाखाना और कबाड़खाने में एक-एक दमकल खड़ी रहती है। यहां पर्याप्त व्यवस्थाओं की कमी है। यही नहीं, जो फायर सब स्टेशन हैं, वे भी अपने से आठ से दस किमी के क्षेत्र को ही कवर कर रहे हैं। इससे आग लगने पर राहत और बचाव कार्य शुरू होने में समय अधिक लगता है।

प्रत्येक जोन में होना चाहिए एक फायर स्टेशन

शहर में अभी आइएसबीटी, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, पुल बोगदा, छोला फायर स्टेशन, पुराना कबाड़खाना, गांधी नगर एयरपोर्ट, संत हिरदाराम नगर, कोलार, माता मंदिर, यूनानी शफाखाना व फतेहगढ़ कंट्रोल रूम को मिलाकर कुल 11 फायर स्टेशन हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में प्रत्येक जोन के हिसाब से एक बनाया जाना था। हाइड्रेंट सिस्टम भी सिर्फ सराफा चौक में लगाया, वो भी चालू नहीं हो सका। इसके अलावा फायर कर्मियों के पास आधुनिक गैजेट भी नहीं है और वे पुराने परंपरागत तरीकों से हो आग बुझा रहे हैं।

28 लाख की जनसंख्या पर 35 फायर ब्रिगेड और वाटर टैंकर

नगर निगम 28 लाख जनसंख्या पर कुल 35 फायर ब्रिगेड और वाटर टैंकर हैं। लेकिन इनमें से भी चार से पांच गाड़ियां रोज वीआइपी आयोजन में तैनात रहती हैं। न्यू मार्केट व आदमपुर छावनी में भी 1-1 गाड़ी अस्थायी फायर स्टेशन बनाकर तैनात की गई है। ऐसे में आगजनी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए इनकी संख्या और कम हो जाती है।

5.40 करोड़ रुपये के हाइड्रोलिक प्लेटफार्म के लिए कर्मचारी नहीं

शहर की जनसंख्या के साथ बहुमंजिला इमारतों की संख्या भी बढ़ रही है। यहां 20 से 22 मंजिला इमारतों का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे भवनों में आग लगने पर राहत और बचाव के लिए नगर निगम द्वारा बीते डेढ़ वर्ष पहले 5.40 करोड़ रुपये से 170 फीट ऊंचा हाइड्रोलिक प्लेटफार्म खरीदा गया है। इसकी क्षमता 18 मंजिल तक आग बुझाने की है। लेकिन इसके लिए कुशल कर्मचारियों भी नहीं है। अब तक इसे चलाने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति भी नहीं की गई और ना ही इन्हें प्रशिक्षित किया गया।

नगर निगम अग्निशमन सेवाओं को निरंतर बढ़ा रहा है। जिससे संपूर्ण शहर में आग की घटनाओं पर राहत और बचाव आसान हो। यदि कहीं कमी है तो सुधार किया जाएगा।

- रामेश्वर नील, प्रभारी अग्निशमन शाखा, भोपाल नगर निगम


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
Advt.