पुलिस अफसर सहित पांच लोगों को ठगने वाला गिरफ्तार, सूरत से पकड़ाया

Updated on 04-03-2023 08:45 PM

पुलिस अफसर सहित पांच लोगों को मैरिज गार्डन बुकिंग के नाम पर ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने सूरत के अमरेली से उसे गिरफ्तार किया है। वह अमरेली में अपनी बहन के यहां रुका हुआ था। उसे शुक्रवार को इंदौर लाया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे ऑनलाइन गेमिंग एप पर क्रिकेट खेलना पसंद है। पूरा पैसा वह उसी गेम में हार गया।

एरोड्रम पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय सुगंधी, निवासी बरेली इंदौर से भागने के बाद भोपाल, आगरा के बाद सूरत में छिपा हुआ था। सूरत में भी वह मैरिज गार्डन एग्रीमेंट पर लेकर बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग में था। इसके पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

क्रिकेट के ऑनलाइन गेमिंग एप और ब्याज में उड़ा दिए ठगी के रुपए

संजय सुंगधी ने पूछताछ में बताया कि उसे ऑनलाइन क्रिकेट खेलने का शौक है। वह कई बार इसमें हारा। और कर्ज में डूबता गया। उसने गार्डन की बुकिंग के नाम पर जो रुपए लिए थे, वह इसी गेमिंग एप में लगा दिए। लोगों का पैसा चुकाने के लिए संजय ने ब्याज पर रुपए लिए और बढ़े हुए ब्याज पर दूसरे को दे दिया। इससे वह कर्ज में डूब गया। उसे लगा कि वह इससे बाहर नहीं आ पाएगा तो वह फरार हो गया।

प्रॉपर्टी और बैंक अकाउंट की नहीं मिली डिटेल

पुलिस ने संजय सुगंधी की प्रॉपर्टी की जानकारी निकलवाई। जांच करने पर पुलिस को पता चला कि उसने करीब 70 लाख रुपए की ठगी की है, लेकिन इससे कोई प्रॉपर्टी नहीं खरीदी। बैंक की डिटेल भी निकाली गई। उसमें भी अकाउंट से अन्य खातों में सिर्फ बिजनेस का पेंमेट किया गया था।

क्या किया था संजय सुंगधी ने

पुलिस के मुताबिक इंदौर में जेस्ट होटल्स एंड रिसोर्ट को पद्म जीत सलूजा ने एक साल के लिए संजय सुगंधी को किराए पर दिया था। सलूजा-सुगंधी के बीच एग्रीमेंट दिसंबर में ही खत्म हो गया, लेकिन सुगंधी ने इसके बाद की बुकिंग लेना बंद नहीं की। सुगंधी ने पुलिस अधिकारी सचिन मलिक की बेटी की शादी के लिए 17 फरवरी की बुकिंग दिसंबर 2022 में कर ली थी। सुगंधी ने इसके लिए मलिक से पैसा तो ले लिया, लेकिन रिसोर्ट में न पैसा दिया और ना ही बुकिंग होने की कोई जानकारी शेयर की।

मलिक ने सुगंधी को गार्डन, डेकोरेशन और केटरिंग के करीब साढ़े पांच लाख रुपए दिए थे। जब मलिक ने सुगंधी से बात करना चाही तो उसका मोबाइल बंद मिला। तब 7 फरवरी 2023 को मलिक ने सुगंधी के खिलाफ एरोड्रम थाने में शिकायत कर दी। सुगंधी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद ऐसे ही चार और पीड़ित सामने आए, जिन्होंने सुगंधी को एडवांस पैसा दिया था, लेकिन सुगंधी ने उनकी बुकिंग नहीं की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.