ऑटोमोबाइल की दुकान चलाने वाला निकला आतंकी, खंडवा से सिमी का संदिग्ध मेंबर गिरफ्तार

Updated on 10-01-2023 06:32 PM
खंडवा: कोलकाता की स्पेशल टास्क फोर्स पुलिस ने मध्य प्रदेश के खंडवा से आतंकी गतिविधियों से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। कोलकाता पुलिस ने अब्दुल रकीब कुरैशी (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर ट्रांसिट रिमांड पर कोलकाता ले गई है। खंडवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि अब्दुल रकीब सिमी का सदस्य रहा है और खंडवा में उसके खिलाफ तीन मामले दर्ज थे। जिसमें से 2 में वह सजा काट चुका है और तीसरे मामले में वह जमानत पर रिहा हुआ था। बता दें कि कोलकाता में देश विरोधी गतिविधियों में सोशल मीडिया पर रकीब का कनेक्शन सामने आया था। जिसके बाद कोलकाता एसटीएफ खंडवा आई थी।
विवेक सिंह ने बताया कि कोलकाता में दो अन्य आरोपियों के साथ उस पर देश विरोधी गतिविधियों की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कोलकाता एसटीएफ द्वारा रकीब को ले जाने की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि कोलकाता में देश विरोधी गतिविधियों से संबंधित विभिन्न धारा में उसके खिलाफ अपराध दर्ज था।

ऑटोमोबाइल की शॉप चलता था
रकीब खंडवा के खानशाहवली क्षेत्र में रहता है। रकीब सिमी से जुड़ा था, पूर्व में भी उस पर कई मामले दर्ज हैं। रकीब पर यूपीपीए सहित अन्य धाराओं में 3 मामले दर्ज थे। दो मामलों में वह सजा काट चुका था और तीसरे मामले में 2019 में वह जमानत पर बाहर आया था। जेल से छूटने के बाद के बाद से वह खंडवा के 16 खोली क्षेत्र में ऑटो मोबाइल की दुकान चलाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.