सोयाबीन और मील की उपलब्धता बीते साल से कम, कीमतों में तेजी जारी रहेगी

Updated on 12-04-2024 12:26 PM

 इंदौर। खाद्य तेलों के दाम चुनावी मौसम में तेजी की ओर है। दि सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (सोपा) की रिपोर्ट ईशारा दे रही है कि आने वाले दिनों में सोयाबीन और तेल दोनों के दामों में मंदी तो नहीं दिख रही। रिपोर्ट पर यकीन करें तो सोयाबीन के दाम मंडी में भले ही अभी निचले स्तर पर है, लेकिन आने वाले दिनों में बढ़ सकते हैं।

दरअसल सोपा ने आइल ईयर 2023-24 यानी अक्टूबर 2023 से सितंबर 2024 तक की अवधि के लिए आंकलित मांग और आपूर्ति के आंकड़े जारी किए हैं। मार्च 2024 तक की अवधि का बीते वर्ष इस अवधि से तुलना भी की है। सोपा ने निर्यात, आयात और सोयाबीन क्रशिंग का डाटा भी जारी किया है। इसके अनुसार, इस साल सोयाबीन की उलब्धता घट रही है, जबकि निर्यात बढ़ा है।

सोपा के अनुसार, 31 मार्च तक कुल 120 लाख टन सोया क्रशिंग हो चुकी है। सोयामील एक्सपोर्ट भी बढ़कर 18 लाख टन पर पहुंचा है। सबसे ज्यादा हमारा सोयामील ईरान, यूएई, बांग्लादेश और नेपाल ने खरीदा है। सोयाबीन की उलब्धता सोपा ने पिछले साल से कम बताई है। सोपा के अनुसार, बीते सीजन में क्रशिंग के लिए कुल 143 लाख टन से ज्यादा सोयाबीन उपलब्ध था। इस सीजन में 135 लाख टन ही उपलब्ध है।

अब सिर्फ करीब दो लाख टन स्टाक शेष

हालांकि मंडियों में आने वाले सोयाबीन की मात्रा मार्च समाप्ति तक बीते वर्ष के समान ही 77 लाख टन है। हालांकि क्रशिंग इस साल 67.50 लाख टन की हो चुकी है जो बीते वर्ष समान अवधि की तुलना में 2 लाख टन अधिक है। इसके अब कारोबारियों और किसानों के पास इस साल शेष स्टाक बीते साल से कम है।

बीते साल 70.23 लाख टन के मुकाबले इस साल एक अप्रैल तक अब 64.83 लाख टन सोयाबीन शेष है। सोयामील का निर्यात तो बढ़ा, लेकिन अब मील का भी शेष स्टाक कम है। अब सिर्फ 1.80 लाख टन सोयामील ही स्टाक में है। बीते वर्ष इसके मुकाबले दो लाख टन सोयाबीन स्टाक में ज्यादा था। इस लिहाज से मांग और आपूर्ति का दबाव बढ़ने से सोयाबीन तेल, मील और सोयाबीन की कीमतों में आगे मंदी नहीं दिख रही। तंग आपूर्ति और अधिशेष स्टाक की कम मात्रा दामों में तेजी को बढ़ावा दे सकती है। ऐसे में उपभोक्ताओं और बाजार को महंगाई से मुक्ति मिलती नहीं दिख रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
Advt.