ऑनलाइन आयुष चिकित्सकों से परामर्श के लिये आयुष क्योर एप

Updated on 20-04-2023 06:08 PM

प्रदेश में आयुष चिकित्सा पद्धतियों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिये आयुष क्योर एप वैद्य आपके द्वार का उपयोग किया जा रहा है। इस एप से विषय-विशेषज्ञों की सेवाएँ रोगियों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।

आयुष विभाग के इस एप को 60 हजार व्यक्तियों द्वारा अपलोड किया जा चुका है। अब तक करीब 30 हजार रोगियों को ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव में आयुष विभाग द्वारा औषधीय पौधों का वितरण भी किया जा रहा है। जिलों में उद्यानिकी विभाग के सहयोग से करीब 75 हजार परिवार को औषधीय पौधे वितरित किये गये हैं।

योग से निरोग कार्यक्रम

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड संक्रमण काल के दौरान 23 अप्रैल 2021 को योग से निरोग कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। यह कार्यक्रम आयुष, स्कूल शिक्षा विभाग और इण्डियन योग एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिये लाभार्थियों को ऑनलाइन योगाभ्यास भी कराया जा रहा है।

योग अनुसंधान परिषद की इकाई का संचालन

भोपाल के आयुष परिसर स्थित शासकीय होम्योपैथी महाविद्यालय में सेंट्रल कॉउंसिल फॉर रिसर्च इन योग एण्ड नेचुरोपैथी वेलनेस सेंटर संचालित किया जा रहा है। यह सेंटर केन्द्र सरकार की शत-प्रतिशत वित्तीय सहायता से संचालित हो रहा है। सेंटर में जीर्ण एवं समग्र जीवन-शैली से संबंधित बीमारियों के गहन उपचार की सुविधा उपलब्ध है। इस सेंटर में प्राकृतिक उपचार, एक्युप्रेशर योग चिकित्सा एवं आहार चिकित्सा से संबंधित आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यहाँ पहुँचने वाले रोगियों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.