मेडिकल कालेज से तीन दिन पूर्व जन्मा शिशु गायब

Updated on 01-02-2022 05:24 PM

भोपाल प्रदेश के उज्जैन के आगर रोड स्थित आरडी गार्डी मेडिकल कालेज से तीन दिन पूर्व जन्मा शिशु गायब हो गया। बच्चे के गायब होन की घटना रविवार तड़के की बताई जा रही है। पुलिस को प्रसुता के माता-पिता पर शक है, इसलिए उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने  प्रसूता के माता-पिता को थाने पर बैठाया है। टीआई जितेंद्र भास्कर के अनुसार, देवास के बागली थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के साथ उसके एक रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया था। मामले में आरोपित जेल में बंद है। नाबालिग अपने माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती थी।इस कारण देवास कोर्ट के आदेश से गर्भवती नाबालिग को उज्जैन में देवास रोड स्थित लालपुर में बने बालिका सुधार गृह में चार माह पूर्व भेजा गया था। नाबालिग ने 27 जनवरी को सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर एक शिशु को जन्म दिया था। प्रसूता से मिलने के लिए उसे माता-पिता भी उज्जैन आए थे।

मेडिकल कालेज में प्रसूता के साथ उसकी देखरेख के लिए बालिका सुधार गृह की केयर टेकर राधिका बर्मन भी साथ में थी। रविवार तड़के करीब चार बजे प्रसूता अपने बालक को दूध पिलाने के लिए उठी तो बालक गायब था। इसके बाद उसने राधिका अस्पताल की नर्सों को इसकी जानकारी दी। बालक के नहीं मिलने पर चिमनगंज पुलिस को बालक के चोरी होने की सूचना दी गई। टीआइ भास्कर का कहना है कि नाबालिग अपने माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती थी। इस कारण उसे बालिका सुधार गृह में चार माह पूर्व भेजा गया था। बावजूद इसके नाबालिग के माता-पिता उसकी डिलवेरी होने पर क्यों आए थे।

 शंका के आधार पर दोनों को थाने पर पूछताछ के बैठाया गया है। बच्चा चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद टीआइ भास्कर सहित पुलिस बल ने अस्पताल कर्मचारियों के साथ मिलकर पूरे मेडिकल कालेज की छत, परिसर आसपास के खेतों में बालक की तलाश की थी। हालांकि उसका कहीं पता नहीं चला है।मेडिकल कालेज की प्रसूति वार्ड में भर्ती नाबालिग के चिकित्सकीय कागजात की फोटोकापी अस्पताल प्रशासन देने को तैयार नहीं था।

 हालत यह थी कि सुबह से लेकर दोपहर तीन बजे तक पुलिस को इसकी कापी नहीं दी गई, ना ही बच्चा चोरी होने की गंभीर घटना के बाद भी मेडिकल कालेज प्रशासन का कोई अधिकारी पुलिस से बात करने को तैयार हुआ। इस पर टीआइ भास्कर ने डाक्टर को थाने बैठाने की बात कहीं थी। जिसके बाद उन्हें नाबालिग नवजात शिशु के संबंध में कागजात उपलब्ध करवाए गए। आरडी गार्डी मेडिकल कालेज होने के बाद भी वहां सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी दो साल से बंद बताए जा रहे हैं। सुरक्षाकर्मी नर्सों तथा अस्पताल के अन्य स्टाफ से पूछताछ करने के बाद भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं हाथ लगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.