बैकलॉग के पदों को तेजी से भरा जा रहा है: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 15-03-2023 06:06 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में एक लाख 14 हजार शासकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। बैकलॉग के रिक्त पदों को तेजी से भरा जा रहा है। स्टाफ नर्स का काम सेवा है। सेवा ही धर्म है। लेब टेक्नीशियन फार्मासिस्ट भी अपना काम मेहनत और ईमानदारी से करें और मन में सेवा का भाव रहे। मुझे पूरा विश्वास है कि नव-नियुक्त अभ्यर्थी मानव-सेवा का नया रिकार्ड स्थापित करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास पर गैस त्रासदी विभाग के कर्मचारी मंडल द्वारा समूह-5 के चयनित 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र का वितरण कर रहे थे। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विभाग में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिये वित्तीय वर्ष 2022-23 में 160 रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया की जा रही है। शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति वर्ष 2023-24 में की जाएगी। वर्तमान में 19 बैकलॉग पदों में से बैगा, भारिया, सहरिया, अनुसूचित जनजाति के सीधे आवेदन के आधार पर एक पद पर स्टाफ नर्स की सीधी नियुक्ति की गई है। अन्य 10 चयनित अभ्यर्थियों में से 6 स्टाफ नर्स, 2 लेब टेक्नीशियन, एक फार्मासिस्ट तथा एक लेब सहायक के नियुक्ति आदेश आज वितरित किए गए। शेष अन्य 120 पदों पर कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा करा ली है, जिसका परिणाम आने पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कुमारी किरण भारती स्टाफ नर्स भारिया अजजा की भर्ती सीधे आवेदन के आधार पर की गई है। बैकलॉग के कोई भी पद रिक्त नहीं रहेंगे।

कार्यक्रम में कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह-5 के चयनित 10 अभ्यर्थियों में स्टाफ नर्स श्रीमती रामरती बासौर, श्रीमती नीलिमा वर्मा, कु. ज्योति कनाड़े, कु. भारती हीरालाल भावरकर, श्रीमती निष्ठा मलिक और कु. प्रियंका भवेदिया, लेब टेक्नीशियन श्री भानुप्रताप चौधरी और श्री सचिन बर्फा, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 श्रीमती मनीषा अहिरवार और लेब असिस्टेंट कु. बबीता सोनी शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.