बैरागढ़ पुलिस ने एटीएम मशीन में छेड़छाड़ करने वाले शातिर नकबजन बदमाश को किया गिरफ्तार, आलाजरर जप्त

Updated on 31-01-2022 06:04 PM

भोपाल थाना बैरागढ़ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की पता रस्सी अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 इसी तारतम्य में दिनांक 19- 20.01. 22 को फरियादी रुपेश पिता प्रभाकर उम्र 48 साल निवासी   7 /22 अरेरा कॉलोनी भोपाल बैंक शाखा प्रबंधक ने थाना आकर आईडीबीआई बैंक शाखा के पास स्थित एटीएम मशीन के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ करने का प्रयास किया गया था जिसकी रिपोर्ट पर थाना बैरागढ़ में अपराध क्रमांक 37 / 22 धारा 379, 511 आईपीसी का  प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।

 दौरान विवेचना बैंक से सीसीटीवी फुटेज तैयार कराकर एटीएम में संदिग्ध व्यक्ति की  हुलिए के आधार पर क्षेत्र के रहवासियों को दिखाया गया जो फुटेज के आधार पर संत जी की कुटिया के सामने रहने वाले एक व्यक्ति ने संदिग्ध आरोपी को मदन नाम के रूप में पहचान की जिसके आधार पर आरोपी संदिग्ध की तलाश की गई दौराने तलाश सूचना मिली की संदिग्ध चोर साधु वासवानी कॉलेज के पीछे खड़ा है

 कि सूचना पर टीम द्वारा घेराबंदी की जो पुलिस को देख कर भागने का प्रयास किया जिसे मौके पर पकड़कर अभिरक्षा में लेकर थाने लाए पूछताछ की गई अपना नाम मदन चौधरी पिता अर्जुन चौधरी उम्र 29 साल निवासी मछली मार्केट बैरागढ़ भोपाल का बताया जिससे पूछताछ के दौरान एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने में उपयोग किए गए

आलाजर्जर एक लोहे का पेचकस वह मुंह पर लपेटे हुए दुपट्टे को पेश करने पर विधिवत जप्त किए गए प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया जिससे अन्य चोरियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है जिसे कल दिनांक 31.1.2022 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है बदमाश थाना बैरागढ़ का शातिर नकबजन है।

 

अपराधिक रिकॉर्ड- नकबजन थाना बैरागढ़ का सक्रियशुदा निगरानी बदमाश है जिसके विरुद्ध चोरी नकबजनी के आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध है

सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी बैरागढ़ श्री डी पी सिंह उपनिरीक्षक श्री कांत द्विवेदी सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, प्रधान आरक्षक सर्जन सिंह , आरक्षक प्रशांत, श्रवण एवं आरक्षक महावीर तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.