रेल कनेक्टिविटी में दिल्ली और भोपाल से जुड़ा बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र, प्रतिदिन चलेगी जबलपुर-गोंदिया और तुमसर-बालाघाट ट्रेन

Updated on 02-03-2023 06:29 PM

बीते लंबे समय से संसदीय क्षेत्र बालाघाट-सिवनी के लोगों को भोपाल और दिल्ली तक रेल कनेक्टिविटी का इंतजार था। जिसको लेकर प्रयासरत सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन के प्रयास रंग लाया है। बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र अब भोपाल और दिल्ली से सीधे रेल कनेक्टिविटी से जुड़ गया हैं। राजनीतिक रूप से देखे तो महज छिंदवाड़ा तक रोकी गई ट्रेन को सिवनी तक बढ़ाने में भी सांसद को सफलता मिली है।

1 मार्च को भारत सरकार के रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों को चलाए जाने के आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत रीवा-ईतवारी एक्सप्रेस को सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को व्हाया जबलपुर, नैनपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा होते हुए ईतवारी तक चलाया जाएगा। फिरोजपुर-छिंदवाड़ा पातालकोट एक्सप्रेस और पेंचवेली एक्सप्रेस को एक्सटेंन कर उसे सिवनी तक बढ़ाया गया है। संसदीय क्षेत्र का भोपाल और दिल्ली तक का सफर आसान हो गया है।

बालाघाट को जबलपुर से गोंदिया तक पैसेंजर ट्रेन मिली है। सुबह 6 बजे जबलपुर से रवाना होगी और दोपहर 12.21 को बालाघाट और 1.30 बजे गोंदिया पहुंचेगी। गोंदिया से दोपहर 3.20 को रवाना होकर दोपहर 4.20 बजे बालाघाट और रात 12.10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसी तरह तुमसर से तिरोड़ी के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को एक्सटेंन कर उसे बालाघाट तक किया है। यह ट्रेन तुमसर से सुबह 10 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे बालाघाट पहुंचेगी और बालाघाट से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर शाम 5.10 बजे तुमसर पहुंचेगी। यह एक और ट्रेन, जिले के रेलयात्रियों को तुमसर तक मिली है।

रेल सुविधाओं के विस्तार की कोशिश- सांसद

सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। आगामी समय में तुमसर से तिरोड़ी ट्रेन को ईतवारी तक करने का प्रयास किया जाएगा। इस मार्ग से बालाघाट सीधे नागपुर तक जुड़ जाए। आगामी समय में जिले को रेल सुविधाओं की और सौगातें दी जाएगी।

संसदीय क्षेत्र को एक साथ पांच ट्रेन मिली- मोनिल जैन

रेल सलाहकार सदस्य मोनिल जैन ने कहा कि संसदीय क्षेत्र को एक साथ पांच ट्रेन मिली हैं। जिससे संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए दिल्ली और भोपाल अब दूर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आगामी समय में तुमसर से तिरोड़ी ट्रेन को ईतवारी तक किया जाएगा। वहीं पातालकोट और पेंचवेली एक्सप्रेस को बालाघाट तक लाने का प्रयास किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.