बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का खेल मैदान बना शराबियों का अड्डा, जगह-जगह बिखरी पड़ी बोतलें

Updated on 19-03-2024 02:14 PM

भोपाल। राजधानी का बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का खेल मैदान इन दिनों शराबियों का अड्डा बना हुआ है। मैदान में जगह- जगह पड़ीं शराब की बोतलें इस बात की पुष्ठि कर रही हैं कि रात के अंधेरे में मैदान में शराबियों की महफिल जमती है। यह ऐसे समय में हो रहा है कि विश्वविद्यालय के चंदन के पेड़ और आवासों में चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। शराब की बोतलें यहां के सुरक्षा इंतजामों में बरती जा रही लापरवाही की भी पोल खोलती हैं।

हम बता दें कि दिसंबर 2023 में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर में निवास स्थापना शाखा के कर्मचारी मनोहर हेडाऊ के सूने आवास को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और पचास हजार रुपये गायब किए थे। इसकी शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर ली थी। इससे पहले चंदन पेड़ चोरों को भी पुलिस ने पकड़ा था।

इस मैदान में पड़ी हैं शराब की बोतलें

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के पास दो खेल के मैदान हैं, एक विश्वविद्यालय के गेट के बगल में दूसरा उसके पीछे बना हुआ है। यहां समय-समय पर वीआइपी मूवमेंट को लेकर हेलीपेड बनाया जाता है। यहां पुलिस ने पक्का निर्माण कर हेलीपेड बना दिया है। यहां लोग क्रिकेट खेलते हैं और सुबह लोग सैर करने आते हैं। इस मैदान पर रात में अंधेरा होता है, जहां लोग जमा होते हैं। इस मैदान में हर कोने में शराब की बोतल और पानी बोतलों पड़ी रहती हैं। जबकि इन मैदान की सुरक्षा का जिम्मा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्ड पर है।

विश्वविद्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, लेकिन एक दो जगहों पर बाउंड्रीवाल टूटने के कारण अज्ञात व्यक्ति अंदर घुस जाते हैं। इसकी कई बार थाने में शिकायत की जा चुकी है।

- आइके मंसूरी, कुलसचिव, बीयू

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
Advt.