बडौद रोड चौराहा भगवान महावीर और छावनी नाका चौराहा जयनारायण बापजी के नाम से पहचाना जाएगा

Updated on 16-02-2023 06:05 PM

बडौद रोड चौराहा भगवान महावीर के नाम तो छावनी नाका चौराहा बाबा बैजनाथ महादेव के परम भक्त रहे जय नारायण उपध्याय बापजी के नाम से जाना जाएगा। प्रति बुधवार छावनी झंडा चौक पर हाट बाजार भी लगाया जाएगा। इसके लिए नपा परिषद बैठक में नगर विकास सहित 27 विषयों पर परिषद की सहमति के बाद नपा ने आगामी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

नपा अध्यक्ष निलेश जैन पटेल ने बताया कि पूर्व में छावनी झंडा चौक पर हाट बाजार प्रति सप्ताह लगता था, लेकिन वर्षों पूर्व यह बाजार लगना बंद होने से छावनी में निवासरत लोगों को हाट बाजार करने शहर में जाना पड़ता था, लेकिन नपा के इस प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने के बाद अब यह बाजार छावनी झंडा चौक में पुनः लगाया जाएगा।

वहीं बडौद रोड चौराहा पर भगवान महावीर की प्रतिमा लगाने के साथ चौराहा का नाम भगवान महावीर के नाम करने के साथ छावनी नाका चौराहा का नाम जयनारायण उपाध्याय बापजी के नाम करने की मांग नागरिकों के ओर से की जा रही थी, जिसके बाद परिषद में प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया है, जल्द ही प्रक्रिया पूर्ण कर परिषद की स्वीकृति अनुसार कार्य किए जाएंगे।

पटेल ने बताया कि विवेकानंद नगर प्रवेश मार्ग पर परशुराम द्वार निर्माण किए जाने के साथ नवीन सब्जी मंडी का नामकरण ज्योति बा फूले के नाम से करने पर भी परिषद की बैठक में स्वीकृति मिली है। इसी तरह स्वीकृत हुए प्रस्तावों में नपा स्वामित्व के टंकी कंपाउंड में नवीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण, इन्दौर कोटा मार्ग पर बंधन बैंक के सामने सौन्दर्य करण दुकान निर्माण और फूड जोन की स्थापना, जैन मंदिर से अग्रसेन वाटिका के आगे पुलिया तक डामरीकरण कार्य व शोल्डर निर्माण, छावनी नाका पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने, नवीन बस स्टैण्ड पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्तावों पर भी परिषद की हरि झंडी मिली है, जिन पर भी जल्द कार्य आरंभ किए जाएंगे।

नगरीय क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा तालाब (मोती सागर) में आगरिया भील के नाम से मोटरबोट, बोटक्लब और फूड जोन की स्थापना करने के प्रस्ताव के साथ छावनी दरबार कोठी से बाबा बैजनाथ पहुंच मार्ग पर स्ट्रीट लाईट व्यवस्था व आवश्यकतानुसार विद्युत पोल स्थापना, नगर के मध्य से गुजरे नेशनल हाईवे पर लगी सेंटर लाइटिंग को जोन में विभाजित करते हुए सोलर प्लांट युनिट की स्थापना भी स्वीकृत प्रस्तावों में शामिल है।

इसी तरह छावनी नाका से सारंगपुर रोड पर कलेक्टर कार्यालय भवन तक फोरलेन रोड निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने सहित बड़ौद रोड चौराहे से जिला अस्पताल व पुलिस लाईन तक फोरलेन रोड निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने सहित अनेक नगर विकास के विषयों पर सहमति बनी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.