सड़क विकास का मूल आधार : लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव

Updated on 20-01-2023 05:42 PM

लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा क्षेत्र में 61 करोड़ रूपये की लागत से बनाई जाने वाली 23 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास किया। जल-संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि सड़कें विकास का मूल आधार हैं। प्रदेश में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अधो-संरचना विकास राज्य शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 8853 किलोमीटर राष्ट्रीय राज मार्ग, 11 हजार 389 किलोमीटर राज मार्ग, 23 हजार 401 किलोमीटर जिला मार्ग हैं। केन्द्र सरकार के सहयोग से नेशनल हाई-वे के कार्य लगातार प्रदेश में जारी हैं। उन्होंने कहा कि उज्जैन में श्री महाकाल महालोक के निर्माण से इंदौर-उज्जैन अंचल में विकास की नई राहें खुली हैं। सांवेर सहित इंदौर क्षेत्र में 1456 करोड़ रूपये लागत की 625 किलोमीटर की 160 सड़क स्वीकृत की गई हैं। मंत्री श्री भार्गव ने सांवेर क्षेत्र के विकास में क्षेत्रीय विधायक और जल-संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों की सराहना की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.