सप्लाई करने के लिए घर में ही छुपा रखी थी बीयर की पेटियां, दो आरोपी अरेस्ट

Updated on 21-02-2023 07:39 PM

अवैध शराब को लेकर धार जिले में दो स्थानों पर सोमवार रात के समय पुलिस टीम ने कार्रवाई कर हजारों रुपए कीमत की शराब को जब्त किया है। जिसमें एक स्थान पर तो शराब को भंडारण करके रखा हुआ था, जिसे रात में ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर बेचने की तैयारी थी। जिसके पहले ही पुलिस टीम पहुंच गई, हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी रात का समय होने का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

इधर दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो युवकों को हिरासत में लिया हैं, ये युवक चार पहिया वाहन से शराब का परिवहन कर रहे थे। पुलिस मंगलवार दोपहर दोनों आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश करेगी। जहां से रिमांड प्राप्त कर पुलिस शराब की पेटियां कहां से आरोपी लेकर आए हैं, इस संबं‍ध में आगे की पूछताछ पुलिस करेगी।

दरअसल प्रतिमाह होने वाली मासिक समीक्षा बैठक में एसपी आदित्य प्रतापसिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने एरिया में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। इसी कडी में दसई पुलिस चौकी व जीराबाद चौकी पुलिस टीम ने अवैध शराब को लेकर कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी उनि अशोक कनेश के अनुसार ग्राम चोटिया नवलखी में अवैध शराब आने की सूचना मिली थी, पुलिस टीम आरोपी सोनू पिता जोगडिया के घर पर पहुंची। यहां पर विधिवत्त तलाशी लेने के दौरान आरोपी ने घर के पीछे बनी दीवार के समीप बीयर की पेटियां को प्लास्टिक की पन्नी में छुपाकर रखा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 24 पेटी बीयर कुल कीमत 63 हजार रुपए की जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत आरोपी सोनू के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

वहीं थाना प्रभारी सुरेश कनेश ने जानकारी देते हुए बताया कि बाग क्षेत्र से गंधवानी की और शराब आने की सूचना मिली थी, वाहन चैकिंग के दौरान जीराबाद-अमझेरा रोड पर सिमेंट फैक्ट्री के समीप वैन क्रमांक एमपी-09 बीए-9172 की तलाशी लेने पर 12 पेटी शराब कुल कीमत 42 हजार रुपए की जप्त की गई है। वाहन में सवार विनोद पिता सुरेशचंद्र, विकास पिता दुलसिंह को अरेस्ट करते हुए प्रकरण दर्ज किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.