नए साल भोपाल आर्ट एंड लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज:13 से 15 जनवरी तक होगी रामायण - महाभारत से लेकर साइंस और आर्किटेक्चर की बातें

Updated on 21-12-2022 05:18 PM

देश के दिल की राजधानी भोपाल में एक बार फिर सेंट्रल इंडिया के पहले लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल का आगाज हो रहा है। नए साल पर हार्टलैंड स्टोरी के साथ 13 से 15 जनवरी तक भारत भवन में फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा।

आयोजक अभिलाष खांडेकर ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में जाने माने लेखक, साहित्यकार, शिक्षाविद, कलाविद और प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शिरकत करेंगे। ध्रुपद संस्थान द्वारा प्रोग्राम की शुरुआत की जाएगी।

प्रोग्राम का उद्देश्य कला और संस्कृति के शहर भोपाल को बुक्स ऑफ सिटी बनाना है। फेस्ट में देश-विदेश के नामचीन 50 राइटर और चिंतक शिरकत करेंगे। हार्टलैंड स्टोरीज-भोपाल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल में आर्ट ऑफ राइटिंग से लेकर कला एवं शिल्प, इतिहास और पुराण, संस्कृति-विरासत और सुरक्षा एवं सशक्तिकरण विषयों पर संवाद व परिचर्चाएं आयोजित होंगी।

साइंस से लेकर सेक्सुअलिटी पर होगी बात

लिटरेचर फेस्टिवल के पहले दिन साइंटिस्ट गौतम देसीराजू के साथ उनकी लिखी बुक ‘अ न्यू विजन फॉर इंडिया’ पर बातें होंगी। वहीं वूमेन पायलट नमृता चांदी के साथ ‘फ्लाइंग अराउंड द वर्ल्ड’ के होंगे मजेदार किस्से। ‘मेकिंग लिटरेचर ‘LGBTQ’ न्यूट्रल’ पर कल्कि सुब्रमण्यम और ओनिर धार से होगी बातचीत। इतना ही नहीं लिटरेचर में और भी बुक्स के साथ डायमंड आर फॉरएवर, वूमेन इन लव पर भी डिस्कशन होगा।

कनेक्टिंग सेशन

  • केमिकल खिचड़ी : हाउ आई हैक माय मेन्टल हेल्थ: राइटर अपर्णा पीरामल द्वारा मेन्टल हेल्थ पर लिखी बुक ‘केमिकल खिचड़ी’ पर डिस्कशन।
  • बर्ड्स ऑफ लखनऊ : राइटर संजय कुमार से जानेंगे लखनऊ की चिड़ियों के बारे में।

फेमस कथक आर्टिस्ट लता मुंशी की परफॉरमेंस

फेस्ट का समापन भोपाल की कथक आर्टिस्ट लता मुंशी की परफॉर्मेंस से होगा। वहीं लेखकों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। भोपाल में आयोजित होने वाले साहित्य और कला महोत्सव का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.