विकास यात्रा में वंचित पात्र हितग्राहियों को दिया जा रहा योजना का लाभ

Updated on 18-02-2023 05:31 PM

आयुष राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि प्रदेश में संत रविदास जयंती से शुरू हुई विकास यात्रा के माध्यम से योजना के लाभ से अब तक वंचित रहे पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय जन-प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में विकास यात्रा में शामिल होने का आग्रह भी किया। प्रभारी मंत्री श्री कावरे गुरूवार को उमरिया जिले के बाँधवगढ़ क्षेत्र की विकास यात्रा में शामिल हुए।

प्रभारी मंत्री श्री कावरे ने पेंशन योजना, आजीविका मिशन के माध्यम से स्व-सहायता समूहों को आर्थिक सहायता, लाड़ली लक्ष्मी योजना और आयुष्मान कार्ड योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। विकास यात्रा का शुभारंभ कन्या-पूजन के साथ किया गया। राज्य मंत्री श्री कावरे ने ग्राम मगरधरा में ग्रामीणों से संवाद भी किया। विधायक श्री शिवनारायण सिंह ने भी संबोधित किया।

यात्रा में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट-कार्ड, मातृ वंदना योजना, संबल और स्वामित्व योजना की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को राज्य सरकार की नवीन लाड़ली बहना योजना की जानकारी दी गई। योजना में पात्र महिला हितग्राही को प्रतिमाह एक हजार रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जायेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.