चिकित्सा की बेहतरीन सुविधाएँ जिला अस्पताल में रहेंगी मौजूद : कृषि मंत्री श्री पटेल

Updated on 14-02-2023 05:12 PM

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने सोमवार को जिला चिकित्सालय परिसर हरदा में डॉयलिसिस यूनिट और ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अब हरदा जिला अस्पताल में भी उपचार की आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं का आधुनिकीकरण हो रहा है। मंत्री श्री पटेल ने विकास यात्राओं में शामिल होते हुए ग्राम रन्हाईकला में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर गरीब को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये आयुष्मान भारत योजना चलाई गई है। अस्पतालों को आधुनिक मशीनों से लैस किया जा रहा है, जिससे मरीजों को उपचार के लिये अन्यत्र शहरों में जाना नहीं पड़े और उन्हें समय पर समुचित उपचार स्थानीय स्तर पर मिल सके। उन्होंने हरदा जिला अस्पताल में डॉयलिसिस की 2 नई मशीनों का लोकार्पण किया।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जिला अस्पताल परिसर में 17 करोड़ रूपये की लागत से 100 बिस्तरीय नया अस्पताल भवन निर्मित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अस्पताल के लिये 16 करोड़ रूपये लागत की क्रिटिकल केयर यूनिट की स्वीकृति भी शासन से मिल गई है। सोमवार को लोकार्पित किये गये ऑक्सीजन प्लांट से जिला अस्पताल ऑक्सीजन के मामले में आत्म-निर्भर हो गया है।

विकास यात्रा में हुए शामिल

मंत्री श्री पटेल ने सोमवार को विकास यात्रा में शामिल होकर गाँवों में निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम रन्हाईकला में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्टेडियम का नाम पूर्व विधायक श्री नन्हेलाल पटेल के नाम पर होगा। मंत्री श्री पटेल ने ग्राम कुकरावद में 38 लाख रूपये से निर्मित संत सिंगाजी गौशाला भवन, पौने 7 लाख रूपये के अमृत सरोवर का लोकार्पण भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.