विकास यात्रा के चौथे दिन ग्वालियर के वार्ड 31 में एक करोड के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

Updated on 09-02-2023 05:36 PM

 ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विकास यात्रा के चौथे  दिन उपनगर ग्वालियर में विकास यात्रा का शुभारंभ वार्ड 31 में लक्ष्मणपुरा श्रीकृष्ण धर्मशाला से किया।  उन्होंने कहा कि विकास यात्रा का उद्धेश्य जन सेवा है। यात्रा के दौरान जो भी समस्याएँ आ रही हैं, उनका मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। अगर कोई बड़ी समस्या है तो उसका निराकरण भी समय-सीमा में करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया जा रहा है। साथ ही पूर्व में हो चुके कार्यों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। यात्रा के दौरान वार्ड 31 में एक करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया गया।

घर-घर जाकर सुनी जा रही समस्याएँ

 ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि आमजन की समस्याओं को उनके घर-घर जाकर सुना जा रहा है। समस्याओं का तत्काल निराकरण भी किया जा रहा है। विकास यात्रा के दौरान विद्युत, सीवर, सड़क एवं पेयजल से संबंधित शिकायतें मिल रही हैं। यात्रा के दौरान आने वाली आँगनवाड़ी एवं उचित मूल्य की दुकानों पर जाकर राशन वितरण भी करवाया जा रहा है। यात्रा में जन-कल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश पत्र दिए जा रहे हैं। विकास यात्रा 9 फरवरी को सुबह 9 बजे वार्ड 12 लाइन नम्बर 8 से प्रारंभ होगी. 

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बच्चों को दी ज्ञान की सीख

विकास यात्रा के दौरान यात्रा जब लक्ष्मणपुरा शा.प्रा.विद्यालय एवं शिक्षा नगर विद्यालय में पहुँची तो ऊर्जा मंत्री श्री तोमर अपने आपको बच्चों को पढा़ने से रोक नहीं पाये। वह बच्चों की कक्षा में पहुँचे तथा सबसे परिचय लिया और कहा कि पढ़ लिख कर अच्छा इंसान बनें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। कभी भी गलत का साथ न दें। स्वच्छता की आदत डालें, कचरा खुले में न फेकें। उन्होंने विद्यालय की एक कक्षा को स्मार्ट बनाने के निर्देश दिये। ऊर्जा मंत्री ने सभी शिक्षकों का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.