एक हजार 678 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण हितलाभ वितरण और विकास के साथ नवाचार का क्रम जारी

Updated on 10-02-2023 05:48 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास यात्राओं में प्रदेशवासियों को जहाँ एक ओर हितलाभ वितरित किये जा रहे हैं, वहीं विकास की सौगातें भी दी जा रही है। विकास यात्रा 5 दिनों में 738 करोड़ 54 लाख रूपये के 8,670 विकास कार्यों का लोकार्पण और 939 करोड़ 81 लाख रूपये 5,999 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया गया। साथ ही नागरिकों से प्राप्त 1 लाख 32 हजार 676 आवेदन में से अब तक 1 लाख 4 हजार 125 आवेदन में स्वीकृति-पत्र प्रदान किये गये हैं।

विकास यात्रा के दौरान गाँव और नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में लगभग 6 हजार विभिन्न कार्यक्रम किये गये हैं। इसमें सांस्कृतिक, नशामुक्ति अभियान, स्वच्छता, श्रमदान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, स्थानीय खेलों के आयोजन, प्रमुख ऐतिहासिक सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों के भ्रमण, स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाये गये उत्पाद, हस्त शिल्प की प्रदर्शनी आदि शामिल हैं।

विकास यात्रा में नवाचार

विकास यात्रा के दौरान आमजन को लाभान्वित करने के लिये विभिन्न प्रकार के नवाचार किये जा रहे हैं। अशोकनगर में बस में लायब्रेरी साइंस के अनुरूप मोबाइल लायब्रेरी शुरू की गई है, जो सभी स्कूलों का दौरा करेगी। रीवा में शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर गरीबी रेखा से बाहर आये परिवारों का सार्वजनिक सम्मान एवं अनुभव कथन कार्यक्रम का किया जा रहा है। हरदा में जल-संरक्षण और जल-संवर्द्धन के संदेश के साथ विकास यात्रा का प्रारंभ जल कलश-पूजन कर हो रहा है। दतिया में नल-जल योजना के संचालन, संधारण एवं पेयजल-संरक्षण के लिये ग्रामवासियों द्वारा शपथ ली जा रही है। नीमच में नुक्कड़ नाटक कर नशा मुक्ति संदेश दिया जा रहा है और वृद्धजनों का सम्मान किया जा रहा है।

उज्जैन में नये एवं वृद्ध मतदाताओं, सैनिकों और उनके परिजन का सम्मान, विकास यात्रा पहुँचने के पूर्व दीवार लेखन, लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं और प्रतिभाओं का सम्मान और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.