भोपाल, इंदौर, उज्जैन-जबलपुर भींगेंगे; ठंडी-गर्म हवाओं के असर से बदलेगा मौसम

Updated on 04-03-2023 08:42 PM

ठंडी-गर्म हवाओं के असर से मध्यप्रदेश में 4 से 7 मार्च तक मौसम बदला रहेगा। बादल छाए रहेंगे तो बारिश भी होगी। इससे भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के भींगने के आसार है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और बादल छाने के बावजूद दिन-रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा। 7 मार्च के बाद गर्मी का असर बढ़ेगा।

शनिवार की शाम से मौसम बदल जाएगा। भोपाल में भी बादल छाने का अनुमान है, जबकि बैरसिया इलाके में हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को बादल छाए रहेंगे, जबकि सभी जगह हल्की बारिश होगी। सोमवार को भी भोपाल में हल्की बारिश के आसार है। हालांकि, दिन और रात के तापमान में ज्यादा गिरावट होने की संभावना नहीं है। दिन में 34-35 और रात में तापमान 18-19 डिग्री के आसपास रहेगा।

इस वजह से होगी बारिश
मौसम वैज्ञानिक एसएच पांडे ने बताया कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोप एक्टिव है। साथ में दक्षिण-पश्चिम हवाएं मध्यप्रदेश में पहुंच रही है। इससे अरब सागर से गर्म और नम हवाएं आ रही है। मौसम बदलने से महाराष्ट्र थोड़ा गर्म है। वहां से गर्म और उत्तर से ठंडी हवाओं का प्रवेश भी हो रहा है। दोनों के मिश्रण में सेंट्रल इंडिया में क्लाउड फार्मेशन हो रहा है। इसी वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदसा सा रहे।

इन जिलों में रहेगा असर
प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बारिश का दौर शुरू होगा। 4 और 5 मार्च को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में हल्की बारिश होगी। वहीं, 6 और 7 मार्च को सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर में हल्की बारिश होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.