पुलिस से बोली- कैंसर मरीज बताकर रेप किया, 55 लाख रुपए ठगे

Updated on 13-03-2023 06:01 PM

इंदौर में लव जिहाद का केस सामने आया है। टीकमगढ़ से पढ़ने इंदौर आई स्टूडेंट ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को उसने बताया कि एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दो साल पहले दोस्ती हुई थी। फिर उसने उज्जैन ले जाकर मेरे साथ रेप किया। अजमेर भी ले गया, उसने मेरा धर्म भी परिवर्तन कराने की कोशिश की। मेरी जमा पूंजी भी ले ली और मेरे परिवार को भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे भी पैसे ले लिए।

छात्रा की शिकायत पर तिलकनगर पुलिस ने रेप, ब्लैकमेंलिग और लव जिहाद की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी का नाम शादाब उर्फ कबीर पुत्र आजाद खान निवासी खिजराबाद कॉलोनी, खजराना है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है।

2016 में आई थी इंदौर
पीड़िता ने बताया कि वह 2016 में अपने भाई के पास इंदौर पढ़ाई के लिये आई थी। इस दौरान विजय नगर इलाके में दोनों किराए से घर लेकर रहने लगे। पढ़ाई के बाद वह नौकरी के सिलसिले में 27 जून 2021 को अपने दोस्त सौरभ से मिलने विजय नगर के चिलआउट कैफे पर गई थी। यहां सौरभ के साथ उसकी गर्लफ्रेंड शिवानी भी मौजूद थी। शिवानी ने इस दौरान उसे कबीर से मिलवाया।

दोनों में बातचीत हुई एक-दूसरे के मोबाइल नंबर भी शेयर कर लिए। इसके बाद शादाब ने कबीर नाम से ही छात्रा से मोबाइल पर बातचीत शुरू कर दी। शादाब उर्फ कबीर ने एक दिन बातों में छात्रा को बताया कि उसे कैंसर है। जिसे लेकर वह भावानात्मक रूप से उसकी ओर आकर्षित हुई।

बर्थडे के नाम पर उज्जैन की होटल में रेप, फिर ब्लैकमेंलिग
युवती ने बताया कि सिंतबर 2021 में उसे शादाब ने कहा कि बर्थडे को लेकर सरप्राइज गिफ्ट देना चाहता हूं। यह कहकर वह छात्रा को उज्जैन की रुद्राक्ष होटल ले गया। यहां उसका एक दोस्त पहले से मौजूद था। उसका नाम फैजल खान था पर शादाब ने बिट्‌टू नाम बताकर मिलवाया। हमारे जाने से पहले ही होटल के एक रूम को डेकोरेट किया गया था। इस कमरे में ले जाने के बाद केक काटा और मुझे कोल्ड ड्रिंक पिलाई।

इसके बाद मुझे रिंग पहना दी और कहा कि अब हमारी शादी पक्की हो गई है। यहां एक कैमरामेन भी था। उसने हमारे फोटो ले लिए। इसके बाद मैं बेसुध हो गई। जब मुझे होश आया तो मेरे शरीर पर कपड़े नहीं थे। और शादाब सामने कुर्सी पर बैठा था। उसने बताया कि उसने मेरा रेप किया है और फोटो-वीडियो भी बना लिए हैं।

फ्लैट में जबरदस्ती करने लगा, 55 लाख रुपए हड़पे, गर्भपात भी कराया
इसके बाद शादाब ने विजय नगर से मेरा रूम खाली करवा दिया। मुझे जबरदस्ती बख्तावर राम नगर में फ्लैट दिला दिया। यहां उसने मेरे साथ साथ कई बार संबंध बनाए। तब तक मेरी सगाई भी हो चुकी थी। शादाब ने मुझे धमकी देकर कहा कि वीडियो वायरल कर देगा। उसने मेरी सगाई भी तुड़वा दी।

मेरे पास सेंविग के लिए रखे 12 लाख रुपए भी हड़प लिये। और पैसे की मांग की बात पर वह मारपीट करने लगा, धमकियां देने लगा। उसका जब मन होता तब फ्लैट पर आता और रेप करता। जान से मारने की धमकी भी देता था। छात्रा ने बताया कि शादाब उसे महाबलेश्वर, भोपाल, मांडव और ग्रांड माचल ले गया। यहां उसके साथ होटलों में रेप किया।

इस दौरान वह दो बार प्रेंग्नेट भी हो गई। तब शादाब ने गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने बताया कि शादाब ने उसका पुश्तैनी घर भी बिकवा दिया। अब तक वह करीब 55 लाख रुपए हड़प चुका है।

वीडियो वायरल करने के लिये मां और भाई से लिये लाखों रुपए
अक्टूबर 2021 में शादाब उसे कार से टीकमगढ़ लेकर गया। यहां होटल व्यू में रूका। उसने मां ओर भाई को बात करने बुलाया। उन्हें बताया कि तुम्हारी लड़की के कई वीडियो और फोटो उसके पास हैं। जिसे वायरल कर रुपए कमा सकता है। इसके बदले मां और भाई से शादी के लिये जमा करीब 15 लाख रुपए भी ले लिए।

यहां से शादाब उसे कार से ही अजमेर ले गया। यहां जब वह दरगाह पहुंचे तो कलमा पढ़ने के लिये दे दिया। जबरदस्ती कलमा पढ़ाने के बाद पीड़िता से कहा कि आज से तुम्हारा नाम जाहिदा हो गया है। यहां जाकर छात्रा को पता चला कि कबीर का असली नाम शादाब खान उर्फ बेग है।

पीड़िता ने बताया कि इस दौरान मां से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस अफसरों से मदद मांगी ओर मामले में केस दर्ज कराया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.