भाजपा नेता ने क्राइम ब्रांच पहुंचकर की शिकायत, पुलिस ने दर्ज की FIR

Updated on 28-02-2023 05:51 PM

ग्वालियर में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ इंस्टाग्राम पर अभद्र पोस्ट का मामला गहराता जा रहा है। भाजपा नेता ने मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच पहुंचकर अफसरों से की है। जिस आईडी से अभद्र भाषा लिखी गई है वह किसी ठाकुर सरस सिकरवार के नाम से जनरेट हुई है।

भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। इसी तरह भिंड में भी सीएम के खिलाफ ट्वीट करने वाले एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी संविदा वर्ग दो की परीक्षा दे चुका था। वहां उससे पूछताछ जारी है।

ग्वालियर शहर में 26 फरवरी को ठाकुर सरस सिकरवार नाम की एक इंस्टाग्राम आईडी से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम से कुछ अभद्र भाषा लिखकर पोस्ट किया गया था। यह पोस्ट जिस आईडी से किया गया था। उसके संबंध में कुछ ही देर में चर्चा फेल गई। शहर के उपनगर मुरार स्थित अल्पना टॉकीज के पास रहने वाले दीपक पाण्डेय पुत्र राकेश पाण्डेय भाजपा कार्यकर्ता हैं। जब उनकी नजर इस अभद्र पोस्ट पर पड़ी तो उन्होंने उसकी गंभीरता को समझा। उन्होंने देखा कि पोस्ट करने वाले ने सीएम के लिए गाली वाली भाषा का उपयोग किया है। जिस पर वह तत्काल एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी से मिले और कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। तत्काल मामले को क्राइम ब्रांच को सौंपा गया। क्राइम ब्रांच ने भाजपा नेता दीपक पांडेय की शिकायत पर जांच करते हुए ठाकुर सरस सिकरवार नाम से आईडी के यूजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

टेक्निकल टीम जांच में जुटी
मामला दर्ज होने के बाद ठाकुर सरस सिकरवार नाम की इंस्टाग्राम आईडी की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की साइबर एक्सपर्ट की टीम जुट गई है। एक्सपर्ट पता कर रहे हैं कि यह आईडी किस आईपी एड्रेस से चल रही है। इसके बाद आरोपी का पता लगेगा। जल्द ही पुलिस आरोपी तक पहुंचने का दावा कर रही है, लेकिन इस मामले मंे कोई भी पुलिस अफसर कुछ नहीं बोल रहा है।

भिंड में एक आरोपी पकड़ा
ग्वालियर के साथ ही भिंड में भी एक युवक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए ट्वीट किया था। इस मामले में भिंड पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी संविदा शाला वर्ग-2 की परीक्षा की तैयारी कर रहा है। एक बार परीक्षा दे चुका है और उसमें सफल नहीं हो सका था। पुलिस पता लगा रही है कि कहीं ग्वालियर में फेक इंस्टाग्राम अकाउंट से इसने ही तो मैसेज नहीं किए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.