कभी SC तो कभी OBC बन गए BJP विधायक!:जज्जी का तर्क- गलती से बना OBC सर्टिफिकेट; कोर्ट ने किया खारिज

Updated on 13-12-2022 05:07 PM

मध्यप्रदेश के अशोकनगर से सिंधिया समर्थक BJP विधायक जजपाल सिंह जज्जी मुश्किल में फंस गए हैं। ग्वालियर हाईकोर्ट ने उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने के आदेश और धोखाधड़ी की FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। हालांकि जांच में सामने आया कि जजपाल सिंह जज्जी ने लगातार 'सामाजिक पहचान' बदली है। कभी वह OBC बन गए, तो कभी खुद को SC का बताया। कभी अनारक्षित सीट से भी चुनाव लड़ लिए।

यह खुलासा 9 दिसंबर को आए ग्वालियर हाईकोर्ट के ऑर्डर में हुआ है। कोर्ट में ट्रायल के दौरान जज्जी ने स्वीकार किया कि OBC का सर्टिफिकेट गलती से बन गया था। हालांकि, फिर भी इस प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ लिए। 5 साल तक नगरपालिका अध्यक्ष भी बने रहे। कोर्ट ने दलीलों को नहीं माना।

पहले मामला जान लेते हैं

वर्ष 2018 में जजपाल सिंह जज्जी ने कांग्रेस के टिकट पर अशोकनगर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। यह सीट SC के लिए रिजर्व है। भाजपा की ओर से लड्डूराम कोरी प्रत्याशी थे। लड्डूराम कोरी यह चुनाव हार गए थे। इसके बाद उन्होंने जज्जी के जाति प्रमाण पत्र के खिलाफ याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि जज्जी जिस जाति के हैं, वह पंजाब में तो SC में आती है, लेकिन मध्यप्रदेश में वह सामान्य में आती है। इसी आधार पर उन्होंने जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने की मांग की थी। हालांकि, 2020 में जज्जी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। 2020 में हुए उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर वह चुनाव लड़े और जीते थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी आशा दोहरे को 14 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।

अब कोर्ट की कार्रवाई के बारे में जानते हैं
ग्वालियर हाईकोर्ट की एकलपीठ ने विधायक जजपाल सिंह जज्जी का जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। साथ ही, कोर्ट ने SP को निर्देश दिए हैं कि उन पर धोखाधड़ी की FIR दर्ज करें। इसके अलावा, विधानसभा अध्यक्ष को भी उनकी विधायकी समाप्त करने के लिए पत्र लिखा है। अब सिंधिया समर्थक जज्जी पर विधायकी जाने की भी तलवार लटक गई है। 2018 में जज्जी से चुनाव हारे भाजपा प्रत्याशी लड्डूराम कोरी की याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुनाया है।

जज्जी ने विधायकी से पहले भी कई चुनाव लड़े

कोर्ट में सुनवाई के दौरान कई बातें सामने आईं। जजपाल सिंह ने विधायकी से पहले और भी कई चुनाव लड़े। हर बार उन्होंने अलग-अलग जाति प्रमाण पत्र लगाए। कोर्ट ने स्पष्ट करते हुए कहा- "यह साफ है कि रेस्पोंडेंट (जजपाल सिंह) ने बार-बार सामाजिक स्टेटस बदला, ताकि वह चुनाव लड़ सके।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.