हर बूथ पर एक हितग्राही प्रभारी बनाएगी भाजपा, जो हर परिवार से संपर्क करेंगे

Updated on 20-02-2023 05:53 PM

विधानसभा चुनाव काे लेकर भाजपा ने जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है। उसी के तहत पार्टी ने नगर व जिले में सभी शक्ति केंद्राें पर एक-एक हितग्राही प्रभारी बनाया है। यह प्रयाेग पहली बार किया गया है। नगर में 336 और ग्रामीण में 129 हितग्राही प्रभारी बनाए जा चुके हैं। अगली कड़ी में संगठन हर बूथ पर एक-एक हितग्राही प्रभारी बनाने जा रहा है।

यह प्रक्रिया अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी। खास बात यह है कि ये सारे प्रभारी उन एक-एक परिवार से संपर्क करेंगे, जिन्हें राज्य या केंद्र सरकार की किसी भी बड़ी याेजना का लाभ मिला है और जाे हितग्राही सूची में आते हैं। संगठन की तैयारी है कि इन सभी परिवाराें काे पार्टी से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जाेड़ा जाए।

भाजपा संगठन का मानना है कि पिछले कुछ सालाें में ही लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री आवास, पीएमआ आ, स्वामित्व याेजना, भू-अधिकार याेजना, स्वनिधि याेजना, पीएम मातृ वंदन याेनजा, आयुष्मान सहित 30 से ज्यादा अहम याेजनाओं से 3 लाख से ज्यादा हितग्राही अकेले इंदाैर जिले में जुड़े हैं। ये सारे परिवार शासन की याेजनाओं से संतुष्ठ हैं और लगातार लाभ ले रहे हैं। हितग्राही प्रभारी एेसे ही परिवाराें से संपर्क करेंगे और संगठन से जुड़ने या सरकार की उपलब्धियाें पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

शक्ति केंद्र पर अभी एक-एक हितग्राही प्रभारी हैं, फिर छह हाेंगे
पांच से छह बूथ मिलाकर एक शक्ति केंद्र हाेता है। उस लिहाज से नगर के 1603 बूथाें पर अभी 336 शक्ति केंद्र हैं और इनमें एक-एक हितग्राही प्रभारी बनाए जा चुके हैं। अब अगले चरण में सभी 1603 बूथाें पर एक-एक हितग्राही प्रभारी बनाया जाएगा।

नगर अध्यक्ष गाैरव रणदिवे कहते हैं कि राज्य शासन की याेजनाओं का फायदा आम आदमी तक पहुंचा है। हर जरूरतमंद परिवार तक यह लाभ पहुंचा है। ऐसे परिवाराें काे जाेड़कर रखना, उनकी आगे की जरूरताें के अनुसार शासन की याेजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाना संगठन का मुख्य लक्ष्य है। हितग्राही प्रभारी हाेंगे ताे वे ऐसे परिवाराें से सीधे संपर्क कर सकेंगे, ताकि भविष्य में उन्हें शासकीय याेजनाओं का लाभ मिलता रहे।

कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देंगे

खास बात यह है कि ये सभी प्रभारी अब क्षेत्रीय विधायक, सांसद, मंत्री व नगर-जिला के प्रमुख पदाधिकारियाें से संपर्क में रहेंगे। भाजपा चाहती है कि उन्हीं कार्यकर्ताओं काे प्रभारी बनाया जाए जाे शासकीय याेजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी रखते हैं।

ऐसे कार्यकर्ताओं काे बाकायादा ट्रेनिंग भी दी जाएगी। ताकि हितग्राहियाें काे यह बताया जा सके कि कितनी बड़ी संख्या में इन याेजनाओं का लाभ परिवाराें काे मिल रहा है। साथ ही आगे शासन और कितने नए हितग्राहियाें काे जाेड़ना चाहता है।

घर-घर संपर्क शुरू

इंदाैर जिले में 806 बूथ हैं, इन पर भी एक-एक हितग्राही प्रभारी बनाने की तैयारी शुरू हाे चुकी है। यही नहीं 129 शक्ति केंद्राें के हितग्राही प्रभारियाें ने घर-घर संपर्क शुरू भी कर दिया है। सांवेर, राऊ, देपालपुर में अंदर तक के गांवाें में हर उस परिवार से संपर्क किया जाएगा, जाे हितग्राही की सूची में आता है।

जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश साेनकर ने बताया कि संगठन की जिम्मेदारी है कि वह हितग्राहियाें से संपर्क कर, उनकी भविष्य की चिंताओं पर भी ध्यान दे, ताकि राज्य व केंद्र सरकार की आगामी याेजनाओं के बारे में उन्हें बताया जा सके। केंद्र व राज्य की कई ऐसी याेजनाएं हैं, जिनकी जानकारी परिवारों को नहीं होने से वे इसका फायदा नहीं ले पाते, इसलिए अंदर तक के गांवाें में हमारे प्रभारी संपर्क कर, नए हितग्राही भी जाेड़ेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.