मध्य प्रदेश के काॅलेजों में पढ़ाई जाएंगी RSS विचारकों की किताबें... राज्य सरकार ने पाठ्यक्रम में शामिल करने के दिए निर्देश

Updated on 14-08-2024 12:22 PM
 भोपाल। नई शिक्षा नीति के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा की पढ़ाई की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार ने पहल कर दी है। प्रदेश के काॅलेजों में पढ़ाई के लिए 88 किताबों की सूची जारी की गई है। इसमें अधिकतर पुस्तकों के लेखक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस के विचारक हैं। राज्य सरकार ने इसी सत्र से पढ़ाई शुरू कराने के निर्देश उच्च शिक्षा विभाग को दिए हैं।उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए सभी सरकारी व निजी काॅलेजों में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इस प्रकोष्ठ में भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ा साहित्य उपलब्ध रहेगा। सभी काॅलेजों को जनभागीदारी समिति की निधि से पुस्तक खरीदने के निर्देश हैं।
ये किताबें पढ़ाई जाएंगी
विभाग ने जो पुस्तकों की सूची उपलब्ध कराई गई है। उसमें चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास, शिक्षा स्वामी विवेकानंद, संयम और सदाचार, भूले न भुलाये, वैदिक गणित विहंगम दृष्टि, वैदिक गणित वर्तमान एवं भविष्य, पर्यावरण प्रेमी भारतीय दृष्टि, स्वभाषा लाओ-अंग्रेजी हटाओ, अंग्रेजी माध्यम का भ्रमजाल, भारतीय न्याय व्यवस्था की उपनिवेशवाद से मुक्ति, भारत का धार्मिक इतिहास, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के चार अध्याय, भारत क्या है?, ऋग्वेद का दाशर्निक तत्व, नए भारत का निर्माण, अटल बिहारी वाजपेयी-शिक्षा संवाद, शिक्षा में भारतीयता-एक विमर्श सहित 88 पुस्तकें शामिल हैं।
इन आरएसएस विचारकों की किताबें शामिल
विभाग ने सभी काॅलेजों को जिन लेखकों की किताबें खरीदने के निर्देश दिए हैं। उनमें संघ विचारक डा. अतुल कोठारी, दीनानाथ बत्रा, देवेंद्र राव देशमुख, डा. गणेशदत्त शर्मा, सुरेश सोनी, डा. सतीशचंद्र मित्तल सहित कई लेखकों की किताबें हैं।
राजनीति भी शुरू
भारतीय ज्ञान परंपरा की पढ़ाई के लिए पुस्तकों की सूची जारी होते ही राजनीति भी शुरू हो गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ने एक्स पर कहा कि जिन पुस्तकों के नाम सूची में शामिल हैं, उनके लेखकों का शिक्षा जगत से कोई लेना-देना नहीं है। वे सिर्फ एक विचारधारा विशेष को ही समर्पित रहे हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर हम इस आदेश को खत्म कराएंगे।
भाजपा ने किया पलटवार
इस पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि भारत केंद्रित शिक्षा व्यवस्था से कांग्रेस को आपत्ति क्यों है? कोई भी विषय आपत्तिजनक और गैर संवैधानिक नहीं है तो आपत्ति क्यों? कांग्रेस का पूर्वाग्रह गैर संवैधानिक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.