हादसे में कटे दोनों पैर, 89% विकलांग होने से नहीं मिल रहा था एडमिशन, कानूनी लड़ाई लड़ी बन गई डॉक्टर

Updated on 12-12-2022 05:09 PM

मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल हॉस्पिटल में डॉक्टर और मोटिवेशन स्पीकर रौशन शेख (30) ने ट्रेन हादसे में दोनों पैर गंवाने के बाद मेडिकल की पढ़ाई की। जिंदगी और मौत से लड़ते हुए एमबीबीएस और एमडी करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी। उनके लिए 20 साल पुराने नियम बदले गए। वे रविवार को भोपाल मुस्लिम एजुकेशन एंड करियर प्रमोशन सोसायटी (मीकैप्स) के प्रोग्राम में मोटिवेशन स्पीकर के रूप में आईं। इस दौरान उन्होंने   संघर्षों की कहानी साझा की।

एक पैर ट्रेन ने छीन लिया और दूसरा समय पर इलाज न मिलने से कट गया

मैं मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में एक कमरे में तीन बहनें, भाई और मम्मी-पापा के साथ रह रही थी। पापा कांदा बटाटा बेचते थे। कई बार एक वक्त का खाना ही नसीब होता था। 7 अक्टूबर 2008 की बात है। मैं लोकल ट्रेन से जोगेश्वरी जा रही थी। मुझे किसी ने धक्का दिया या मैं खुद ही गिर गई। याद नहीं... एक ही झटके में पटरियों पर आ गिरी। मेरे पैर से ट्रेन गुजर गई। मेरा एक पैर कटकर बुर्के में फंसा था। दूसरे से खून बह रहा था। मुझे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की हड़ताल थी। सारा दिन स्ट्रेचर पर पड़ी रही। इसके बाद दूसरे हॉस्पिटल में एडमिट किया। वहां डॉ. संजय कंथारिया ने मेरा इलाज शुरू किया। अनगिनत सर्जरी हुई। 24 घंटे के बाद होश आया। होश आने के बाद मेरी बड़ी बहन ने कहा- रौशन तुम्हारा एक पैर नहीं रहा और दूसरा गैंगरीन के कारण काटना पड़ा।

तीन महीने मैंने अस्पताल में जो झेला है, वो मैं ही जानती हूं। इसके बाद मेरी जिद थी डॉक्टर बनने की। 2009 में मुझे आर्टिफिशियल पैर लग गए। मैंने 12वीं में टॉप किया। मेडिकल एंट्रेंस में महाराष्ट्र में थर्ड रैंक मिली। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया(एमसीआई) ने मुझे खारिज कर दिया। कहा-एक कानून है जिसके तहत 40 से 70% विकलांग उम्मीदवार को मेडिकल में एडमिशन मिल सकता है। आप 89% विकलांग हैं, आपको नहीं मिल सकता। मैं हाईकोर्ट गई। फैसला मेरे पक्ष में आया। इस तरह मुझे एमबीबीएस में दाखिला मिल गया। 2016 में मेरा एमबीबीएस हो गया। मैंने टॉप किया। 2018 में मैंने एमडी के लिए अप्लाई किया, तो फिर वही कानून आड़े आया। उसी दौरान तत्कालीन सांसद किरीट सोमैया का फोन आया। मैंने उन्हें बताया कि फॉर्म भरने में सिर्फ दो दिन बचे हैं। नियमों का हवाला देकर मुझे रोका जा रहा है। उन्होंने मेरी बात सुनी और फोन रख दिया। फिर मेरा फोन बजा, उधर से आवाज आई कि मैं तत्कालीन हेल्थ मिनिस्टर जेपी नड्डा बोल रहा हूं। इंटरनेट पर तत्काल फॉर्म भरो। एक वक्त के लिए मेरा तो दिमाग ही काम नहीं किया कि ये हो क्या रहा है। इससे पहले मैं उन्हें जानती भी नहीं थी। जब मैं फॉर्म भरने लगी तो देखा कि 47% डिसेबिलिटी का फैक्टर हटा दिया गया था। मैंने फॉर्म भरा। 20 साल पुराने कानून में बदलाव हो गया है और एमडी में मुझे एडमिशन मिला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.