सांस लेने में समस्या, नहीं हुए बयान:वॉट्सएप चैट मौसी की लड़की की निकली, गुरुद्वारा की छत से गिरी थी

Updated on 14-12-2022 05:17 PM

इंदौर के गुरुद्वारा इमली साहिब की छत से गिरने वाली 12वीं की स्टूडेंट की गुत्थी अभी भी नहीं सुलझी है। यह पता नहीं चल पाया है कि वह क्यों कूदी थी। छात्रा अस्पताल में भर्ती है। सांस लेने में समस्या की वजह से उसके बयान नहीं हो पाए हैं लेकिन कॉपी में लिखी वाट्सएप चैट का खुलासा हो गया है, जिसे सुसाइड नोट माना जा रहा था।

मौसी की लड़की से की पारिवारिक बातचीत

घटना के बाद छात्रा की कॉपी में एक जगह पुलिस को वाट्सएप चैट लिखी हुई मिली थी। प्रारंभिक तौर पर उसे सुसाइड नोट माना जा रहा था लेकिन बात में जांच की तो स्पष्ट हो गया कि यह किसी से बातचीत है लेकिन वो कौन है ये किसी को नहीं पता था। जांच में पुलिस को पता चला है कि मौसी की लड़की और छात्रा के बीच बातचीत हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बातचीत पारिवारिक है और यह सुसाइड नोट नहीं है।

साथ पढ़ने वाली छात्राओं से पुलिस ने की बातचीत

मामले की जांच के संबंध में पंढरीनाथ थाना पुलिस ने छात्रा के स्कूल के अन्य स्टूडेंट से भी बात की। साथ पढ़ने वाली छात्राओं से बातचीत के माध्यम से छात्रा के बारे में जानने की कोशिश की। बोर्ड परीक्षा होने के कारण कई छात्राएं घर से ही परीक्षा की तैयारी कर रही है और स्कूल नहीं आ रही है। जो छात्राएं पुलिस को मिली उनसे कोई खास जानकारी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगी है।

फुटेज वाली लड़कियां सहेली या अन्य क्लियर नहीं

दूसरी तरफ फुटेज में दो स्कूल की लड़कियां नजर आ रही हैं। इन्हें छत से गिरने वाली छात्राओं की सहेलियां बताया गया लेकिन पुलिस का कहना है कि ये अभी स्पष्ट नहीं है। वो साथ में थी या अलग इसे लेकर अभी जांच चल रही है।

डॉक्टरों से हुई बात

पंढरीनाथ थाना प्रभारी सतीश पटेल का कहना है कि छत से गिरने वाली छात्रा का ईलाज चल रहा है लेकिन उसके बयान अभी नहीं हुए है। डॉक्टरों से भी बात हुई है। उसे सांस लेने में समस्या आ रही है। उसके बयान के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि वह छत से क्यों कूदी थी। स्कूली की अन्य छात्राओं से भी बातचीत हुई है। कॉपी में जो वाट्सएप चैट सामने आई वो छात्रा और मौसी की लड़की के बीच की है, हालांकि उसमें पारिवारिक बातचीत ही है। मामले को लेकर कुछ नहीं निकला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.