न्याय प्रक्रिया और नागरिकों के बीच का सेतु - ई-सेवा केन्द्र

Updated on 21-01-2023 05:27 PM

न्यायिक सेवाओं तक आम नागरिकों की पहुँच आसान बनाने में ई-कोर्ट सेवा केन्द्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मध्यप्रदेश में हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में स्थापित ई-सेवा केन्द्र आम नागरिकों, अधिवक्ताओं और कोर्ट से संबंधित दस्तावेज इलेक्ट्रानिक रूप से उपलब्ध कराने में न्याय प्रक्रिया और नागरिकों के बीच सेतु साबित हुआ है।

ई–सेवा केंद्र, वाद की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त करने और निर्णयों और आदेशों की प्रतियाँ प्राप्त करने में मददगार साबित हुआ है। यह केंद्र मामलों की ई–फाइलिंग में भी सहायता दे रहा है। न्याय तक आम आदमी की पहुँच बनाने और उनको न्याय प्राप्त करने का अधिकार देने में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। ई-सेवा केन्द्र सुबह दस बजे से खुलता है और शाम पाँच बजे तक अनवरत सेवाएँ प्रदान करता है। इस केन्द्र में दो कम्प्यूटर सिस्टम हैं। इन्हें श्री भूपेन्द्र सिंह धाकड़ और श्री धर्मेश यशपाल संचालित करते हैं।

श्री धाकड़ बताते हैं कि ई-सेवा केन्द्र से आम लोगों को बहुत सुविधा मिल गई है। अब उन्हें अपने कोर्ट केस और अन्य जानकारी और दस्तावेज के लिये ज्यादा पूछताछ नहीं करना पड़ता। एक ही जगह सब जरूरी जानकारी उपलब्ध हो जाती है। सुविधाओं के संबंध में पूछने पर श्री धाकड़ ने बताया कि वाद की स्थिति, सुनवाई की अगली तारीख और अन्य संबंधित जानकारी मिल जाती है। प्रमाणित प्रतियों के लिए ऑनलाइन आवेदन हो जाता है। याचिकाओं की ई–फाइलिंग को आसान बनाने के लिए याचिकाओं की हार्ड कॉपी की स्केनिंग से लेकर ई–सिग्नेचर जोड़ना, उनको अपलोड करना और दायरा संख्या जनरेट करने जैसे काम आसान हो गये हैं।

ई-सेवा केन्द्र के अन्य संचालक श्री धर्मेश बताते हैं कि ई–भुगतान/ई–स्टाम्प पेपर की ऑनलाइन खरीद में बहुत मदद मिली है। आधार आधारित डिजिटल हस्ताक्षर के लिए आवेदन करने में हम मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि सुविधाएँ उपलब्ध कराने के अलावा ई–कोर्ट के मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने में और इसकी उपयोगिता बताने में भी आम नागरिकों की मदद करते हैं। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति और उच्चतम न्यायालय विधिक सेवा समिति से निःशुल्क विधिक सेवाओं का लाभ लेने के लिए भी लोगों को बताते हैं। यदि किसी को न्यायिक आदेशों या निर्णयों की सॉफ्ट प्रतियाँ चाहिए तो वह भी हम उपलब्ध कराते हैं।

उल्लेखनीय है कि ई-सेवा केन्द्रों की स्थापना ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के अंतर्गत की गई है। ई-कोर्ट परियोजना की संकल्पना “भारतीय न्यायपालिका में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय नीति और कार्य योजना- 2005” के आधार पर की गई थी। इसे ई-समिति, भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्यायपालिका को न्यायालयों की आईसीटी क्षमता द्वारा बदलने की दृष्टि से बनाया गया है। ई-कोर्ट प्रोजेक्ट वादियों, वकीलों और न्यायपालिका को ई-कोर्ट परियोजना सूचना और संचार प्रौद्योगिकी सक्षम अदालतों के माध्यम से सेवाएँ प्रदान करने की एक रचनात्मक पहल है। यह परियोजना नागरिक केंद्रित सेवाओं को तत्काल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह न्यायिक प्रक्रिया और उत्पादकता को दोनों- गुणात्मक तरीके से बढ़ाने और न्याय प्रणाली को किफायती और नागरिकों के लिए पारदर्शी बनाने में सहयोगी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.