बीआरटी कॉरिडोर, दो महीने पहले शुरू हुआ काम बेतरतीबी से:पहले बगैर प्लानिंग बनाया, अब बगैर प्लानिंग ही हटा भी रहे

Updated on 18-03-2024 12:05 PM

करीब दो माह पहले शुरू हुआ बीआरटी कॉरिडोर हटाने का काम बेतरतीब तरीके से हो रहा है। नगर निगम और पीडब्ल्यूडी ने अपने-अपने हिस्से की रेलिंग हटाने के लिए एजेंसी तय कर दी, लेकिन सड़क के बीच में बने बस स्टॉप और बिजली पोल हटाने के लिए कोई प्लान ही नहीं बना। नतीजा रेलिंग हटाने के बाद भी ट्रैफिक जाम के हालात बने हुए हैं। अब तक लगभग 10 किमी कॉरिडोर हटाया जा चुका है, लेकिन 48 में से केवल 18 बस स्टॉप ही हटे हैं। यानी 30 बस स्टॉप सड़क के बीच में जमे हुए हैं। बैरागढ़ में पूरे 5 किमी का कॉरिडोर हट गया, लेकिन 4 बस स्टॉप अब भी सड़क के बीच में खड़े हैं।

26 दिसंबर को सीएम ने दिए थे निर्देश, 20 को शुरू हुआ काम: कॉरिडोर हटाने के निर्देश खुद सीएम डॉ. मोहन या​दव ने 26 दिसंबर 2023 को ​दिए थे। इसके करीब एक महीने बाद 20 जनवरी से बैरागढ़ से कॉरिडोर हटाने का काम शुरू हुआ। लेकिन इस एक महीने में संबंधित एजेंसियों में समन्वय के लिए कोई प्रयास नहीं हुए। ऐसे में बारबार बीआरटी कॉरिडाेर को हटाने काम भी रोकना पड़ता है। ​नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधि​कारियों की ओर से बारबार कहने के बाद भी बस स्टॉप हटाने का काम रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है।

बस स्टॉप कहां लगाना है, जगह तय नहीं

एक खास बात यह भी है कि बस स्टॉप हटाने के बाद कहां लगाना है इसकी कोई जगह निर्धारित नहीं है। जिस कंपनी ने पीपीपी आधार पर बस स्टॉप लगाए हैं, उसे ही यह तय करना है कि सड़क के किनारे आसपास बस स्टॉप कहां लगा दिए जाएं। ग्रीन बेल्ट, साइकिल ट्रैक और फुटपाथ आदि के कारण बस स्टॉप के लिए सड़क किनारे जगह ढूंढना भी आसान नहीं है। कंपनी अपनी मर्जी से बस स्टॉप लगाएगी जो बाद में ट्रैफिक जाम का कारण भी बन सकते हैं।

गुमराह कर रहे हटाने वाले... कंपनी का दावा है कि बैरागढ़ जोन से पूरे बस स्टॉप हटा दिए गए हैं। जबकि हकीकत यह है कि बैरागढ़ जोन के 14 बस स्टॉप में से अब तक महज 10 बस स्टॉप ही हटाए गए हैं। जब कंपनी संचालक दीपक चौहान को हलालपुर बस स्टैंड के सामने मौजूद बस स्टॉप के फोटो भेजे तो उन्होंने कहा कि यह बस स्टॉप आज रात में हट जाएंगे।

सिर्फ एक जोन से हट पाए हैं पूरे बस स्टॉप... अगर बीआरटी कॉरिडोर को तीन हिस्सों में बांटा जाए तो बैरागढ़ से जीएडी चौराहा, कमला पार्क से रोशनपुरा और होशंगाबाद रोड पर कॉरिडाेर हटाने का काम चल रहा है। लेकिन, इनमें से एक ही जोन कमला पार्क से रोशनपुरा चौराहे के बीच महज 4 बस स्टॉप थे, इन्हें हटा दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
Advt.