शोधगंगा में थीसिस लोड करने में इंदौर-ग्वालियर से पिछड़ा बीयू, टॉप-10 में मप्र की कोई यूनिवर्सिटी नहीं

Updated on 16-02-2023 06:09 PM
  • बीयू में हर साल 300 पीएचडी होती हैं अवॉर्ड, लेकिन अपलोड हुईं सिर्फ 110
  • पीएचडी थीसिस की जांच करने के लिए बनाए गए शोधगंगा साॅफ्टवेयर में थीसिस जमा करने के मामले में बीयू प्रदेश की अन्य यूनिवर्सिटी से पिछड़ा हुआ है। यहां हर साल लगभग 300 पीएचडी अवाॅर्ड होने के बाद भी इसकी सत्यता की जांच के लिए शोधगंगा में लोड नहीं किया जा रहा। खास बात यह है कि थीसिस लोड करने में टॉप 10 कांट्रीब्यूटर में मप्र की एक भी यूनिवर्सिटी नहीं है।

    इसमें देश भर की 678 यूनिवर्सिटी कांट्रीब्यूट कर रही हैं। प्रदेश में शोधगंगा में थीसिस लोड करने के मामले में इंदौर का देवी अहिल्या विवि (डीएवीवी) आगे है। डीएवीवी ने अब तक सबसे ज्यादा 2269 थीसिस शोधगंगा में अपलोड की हैं। वहीं बीयू ने केवल 110 थीसिस ही इसमें लोड की हैं। हाल में यूजीसी ने भी सभी यूनिवर्सिटी के कुलपतियो को शोधगंगा में थीसिस लोड करने के निर्देश दिए हैं।

    जीवाजी, दुर्गावती और एपीएस विश्वविद्यालय भी बीयू से आगे

    ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी और रीवा स्थित अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी (एपीएस) भी शोधगंगा में थीसिस लोड करने के मामले में बीयू से आगे हैं। जीवाजी में 1944 थीसिस लोड की गई हैं, यह प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। जबकि एपीएस रीवा ने 528 थीसिस लोड की हैं। वहीं जबलपुर की रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी से 350 थीसिस शोधगंगा में लोड हुई हैं।

    विक्रम है पीछे
    प्रमुख यूनिवर्सिटी में उज्जैन के विक्रम विवि ही बीयू से मामूली रूप से पीछे है। यहां से 95 थीसिस शोधगंगा में जमा है। टेक्निकल यूनिवर्सिटी में आरजीपीवी ने 345 थीसिस जमा की है जबकि यहां बीयू की तुलना में अपेक्षाकृत कम पीएचडी अवॉर्ड होती हैं।

    थीसिस की सत्यता प्रमाणित करता है शोधगंगा

    शोधगंगा के माध्यम से यह पता चल जाता है थीसिस की कहीं से नकल तो नहीं की गई है। यह इसकी सत्यता को प्रमाणित करता है। अगर किसी ने नकल कर थीसिस लिखी है तो यह साॅफ्टवेयर पकड़ लेता है। यह वाक्यों के साथ ही शब्दों का भी मिलान करता है। इससे थीसिस की मौलिकता का पता चल जाता है।

    बिना लोड किए पीएचडी अवाॅर्ड ही नहीं होना चाहिए

    शोधगंगा में पीएचडी थीसिस की सत्यता पता चलती है। यह अनिवार्य होना चाहिए कि जब तक शोधगंगा में पीएचडी की थीसिस लोड न की जाए तब तक पीएचडी अवाॅर्ड भी नहीं हो। यूनिवर्सिटी को इसके लिए यह नियम बनाना चाहिए।
    डॉ. एचएस त्रिपाठी, पूर्व रजिस्ट्रार, बीयू



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.