सर्वहारा के उत्थान, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति एवं सर्वांगीण विकास को समर्पित बजट : राज्य मंत्री श्री यादव

Updated on 02-03-2023 05:32 PM

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने मध्यप्रदेश बजट 2023-24 को सर्वहारा वर्ग के उत्थान और जन-आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला बजट बताया है। श्री यादव ने कहा कि यह बजट प्रदेश में समृद्धि, खुशहाली एवं विकास के नये आयाम स्थापित करेगा। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, अत्याधुनिक तकनीकी, कौशल विकास, उद्यमिता को बढ़ावा देकर नागरिकों के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक सभी पहलुओं में कार्य से सर्वांगीण विकास को लक्षित किया गया है। बजट ने महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीब, आम जनता सभी वर्गों के विश्वास को मज़बूत किया है।

राज्य मंत्री श्री यादव ने जल जीवन मिशन के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में 7 हज़ार 331 करोड़ रूपये के प्रावधान के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया है। बजट में पेयजल योजनाओं के जल निगम द्वारा क्रियान्वयन के लिए 703 करोड़ एवं ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के लिए 400 करोड़ रूपये का प्रावधान है। श्री यादव ने कहा कि मिशन में अब तक 56 लाख 70 हज़ार से अधिक ग्रामीण घरों में नल से जल पहुँचाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बजट में अब तक की सर्वाधिक राशि प्रावधानित की गयी है, जिससे हर-घर नल से जल पहुँचाने को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

राज्य मंत्री श्री यादव ने कहा कि यह बजट "आशा" जगाता है, "विश्वास" दिलाता है। बजट में युवाओं को रोजगार, महिलाओं की आर्थिक आत्म-निभर्रता, सिंचाई सुविधा, आधुनिक तकनीक से कृषि उत्पादन बढ़ाने, पशुपालन एवं मत्स्य-पालकों के व्यवसाय की प्रगति के समुचित प्रावधान हैं। राज्य मंत्री ने कहा कि बजट में आवासहीन को सुविधायुक्त आसरा, शहरी नागरिकों को उत्कृष्ट अधो-संरचना एवं प्रदूषण रहित जीवन यापन, ग्रामीण नागरिकों को ग्राम में ही नवीनतम तकनीकों की जानकारी देने और विद्यार्थियों को श्रेष्ठ स्तर की शिक्षा देने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। कौशल-विकास, जन-स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, घर-घर पेयजल की सुविधा, निर्बाध विद्युत-आपूर्ति, प्रदेश के किसी नागरिक को भूखा न रहने देने, व्यवसायियों एवं उद्यमियों को सहज एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के प्रावधान बजट में शामिल हैं। यह बजट मध्यप्रदेश को सशक्त, कुशल एवं आत्म-निर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.