गरीबों के कल्याण और प्रदेश के सर्वांगीण विकास का बजट : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

Updated on 02-03-2023 05:18 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में आज वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत बजट गरीबों के कल्याण और प्रदेश के सर्वांगीण विकास का बजट है। बजट में गरीबों, युवा, बुजुर्ग, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों सहित सभी वर्गों का समुचित ध्यान रखा गया है। ऊर्जा विभाग के बजट में इस वर्ष के लिए 24 हजार 195 करोड़ रूपये का प्रावधान स्वागत योग्य है। इसमें कृषि क्षेत्र के लिये 7895 करोड़ रुपये का प्रावधान है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को 23 हजार 666 करोड़ रूपये की सब्सिडी दी गई है। इस वर्ष भी सब्सिडी का प्रावधान इस श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए राहतकारी है। बजट में विद्युत अधो-संरचना सुधार एवं विद्युत हानियों में कमी करने के लिए बजट में 3526 करोड़ रूपये का प्रावधान रखा गया है। साथ ही सभी विद्युत कंपनियों में पूँजीगत कार्यों में 6 हजार 935 करोड़ रूपये का निवेश किया जायेगा।

लाड़ली लक्ष्मी योजना में 44 लाख से अधिक कन्याओं को लाभ दिया गया है। लाड़ली बहना योजना में 8000 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षित करने हेतु ग्वालियर में स्किल सेंटर प्रारम्भ किया जाएगा। साथ ही ग्वालियर में संस्कृति विभाग द्वारा हिंदी भवन प्रारम्भ किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.