बुधनी मेडिकल कॉलेज भवन बनेगा हाईटेक और लेटेस्ट टेक्नालॉजी से लैस

Updated on 14-02-2023 05:19 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को मंत्रालय में बुधनी मेडिकल कॉलेज भवन की डिजाइन के प्रस्तुतिकरण को देखा। बुधनी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में पैरा-मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग भी शामिल किया गया है। श्री सारंग ने भोपाल से होशंगाबाद हाई-वे पर प्रस्तावित बुधनी मेडिकल कॉलेज भवन को भविष्य की जरूरत के हिसाब से तैयार करने के निर्देश दिये।

कैम्पस में वॉटर बॉडीज

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि बुधनी मेडिकल कॉलेज भवन हाईटेक और लेटेस्ट टेक्नालॉजी से लैस हो। उन्होंने कहा कि बेसमेंट बनाते समय पानी की निकासी आदि की व्यवस्था देख कर प्लानिंग करें। कैम्पस में वॉटर बॉडीज भी डेव्हलप की जाये। गार्डनिंग के लिये पानी की पाइप-लाइन आदि की व्यवस्था भवन निर्माण के साथ ही कर ली जाये।

केरिकुलम सेंटर भी होगा डेव्हलप

मंत्री श्री सारंग ने पढ़ाई, खेल के अलावा एक्स्ट्रा केरिकुलम सेंटर भी डेव्हलप करने को कहा। भवन में बच्चों के लिये मनोरंजन कक्ष भी बनायें। मनोरंजन कक्ष के पास ही स्टेडियम हो। उन्होंने कहा कि मल्टी यूटिलिटी शॉप्स निर्मित की जायें। बैंक सुविधा लोगों की पहुँच में हो। उन्होंने कहा कि भवन में आवश्यक स्थानों पर यूटिलिटी सर्विसेस उपलब्ध रहें।

ई-बिल्डिंग का होगा प्रावधान

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि स्कोप ऑफ वर्क में साइनेज को शामिल किया जाये। साइनेज ऐसे हों कि किसी भी मरीज को गाइड की आवश्यकता नहीं पड़े। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि आईसीयू को विशेषज्ञों से राय लेकर प्राकृतिक रोशनी से लैस करने पर विचार किया जाना चाहिये। इसी तरह से ई-बिल्डिंग जैसा प्रावधान भी करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.