रतलाम में फिर चला बुलडोजर, हत्या के आरोपितों के अवैध निर्माण तोड़े

Updated on 17-04-2023 08:29 PM
 रतलाम शहर में एक बार फिर अपराधियों पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। एक युवक की हत्या के दो आरोपितों के राजीवनगर डीजल शे़ड रोड स्थित अवैध निर्माणों (मकानों) को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया। आरोपितों ने छेड़छाड़ के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी थी। आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था तथा वे जेल में बंद है।

उल्लेखनीय है कि 11 अप्रैल 2023 की रात औद्योगिक थाना क्षेत्र के राजीव नगर डीजल शेड रोड में 28 वर्षीय मोहसीन खान पुत्र अनीस खान निवासी डाट की पुल क्षेत्र तथा आरोपित साहिल उर्फ शोएब पुत्र सोहेल निवासी डीजल शेड रोड व उसके साथियों से लेनदेने व छेड़ाछाड़ की बात को लेकर आपस में विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपितों ने बेसबाल के बेट आदि से मोहसीन पर हमलाकर जमकर मारपीट की थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।

हालत में सुधार नहीं होने पर उसे इंदौर रेफर किया था, जहां 14 अप्रैल को उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पहले आरोपित शाहिल उर्फ शोएब, उसके भाई राहिल, राजू उर्फ वासिफ पुत्र सत्तार खान व सादिक पुत्र साबिर के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया था।

चारों आरोपित जेल में

मोहसिन की मृत्यु होने पर प्रकरण में धारा 302 बढ़ाई जा रही है। चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया था। उल्लेखनीय है कि डेढ़ माह पहले दीनदयाल नगर क्षेत्र में भी एक युवक की हत्या करने पर एक आरोपी का मकान तोड़ा गया था।

बगैर अनुमति के बने थे मकान

सोमवार को नगर निगम व पुलिस प्रशासन का अमला राजीव नगर डीजल शेड रोड पर बुलडोजर लेकर पहुंचा। आरोपित शाहिल व सादिक के मकानों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया, इसके बाद उनके मकानों को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया। सीएसपी मेमंत चौहान ने बताया कि मृतक की मंगेतर के साथ छेड़छाड़ की गई थी।

उसने फोन लगाकर मंगेतर मोहसीन को बुलाया था, मोहसीन के आने पर आरोपितों ने बैसबाल बेट आदि से मोहसीन पर हमला कर दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसकी इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। आरोपितों के मकान बगैर अनुमति के बने थे। नगर निगम ने वैधानिक कार्रवाई कर मकानों को तोड़ा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.