बदनावर के पेटलावद रोड पर बस हादसा:खड़ी बस रिवर्स होकर पलटी, 7 साल के बच्चे समेत 15 यात्री घायल

Updated on 16-12-2022 04:57 PM

बदनावर में सुबह 4.30 बजे पेटलावद रोड पर एक यात्री बस पलट गई। इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद से उज्जैन होकर इंदौर जा रही बस हादसे का शिकार हुई है। ये हादसा आनंदश्री पेट्रोल पंप के पास हुआ। अधिकांश यात्री महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीवीर ट्रेवल्स की यात्री बस यात्रियों को टॉयलेट के लिए रुकी थी। इस दौरान कई यात्री उतर गए। तभी बस अचानक रिवर्स हुई और पीछे जाते हुए सड़क की साइड में खाई में उतरकर पलट गई। हादसा होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री गाड़ी में सोए हुए थे, उन्हें भी चोट आई है।

सूचना मिलते ही तत्काल 108 एम्बुलेंस, जननी एक्सप्रेस, डायल हंड्रेड मौके पर पहुंचे। घायलों को गाड़ी में से निकालकर सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। टीआई दिनेश सिंह चौहान ने भी पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर आवागमन रुकवाया और घायलों को निकलवाने में मदद की।

एक घंटे बाद निकला महिला का हाथ

हादसे में महिला सजना बाई का हाथ बस में फंस गया। उसे क्रेन बुलवाकर करीब 1 घंटे बाद निकाला जा सका। हालांकि उसे मामूली चोट आई। बस में करीब 40 सवारी थी और लगेज से पूरी बस भरी हुई थी। घायलों के नाम सजनाबाई रतनलाल जाट, रतनलाल पन्नालाल, खुशी रतनलाल निवासी अहमदाबाद, जितेंद्र यादव, मनीषा जितेंद्र, ख्यातिश जितेंद्र (8) निवासी हिम्मतनगर, सावन कमलेश (7) निवासी कटारिया अहमदाबाद, भैयाजी पिता मुबारिक, अमरसिंह पिता दुरजन अहिरवार जालौर, प्रकाश पिता सजनलाल जाट, अरुण पिता संतोष शाजापुर, इंगित पिता सुरेश अहमदाबाद, सुनील गोपाल सिंह राजपूत अहमदाबाद, राघवेंद्र सिंह पिता भारत सिंह रायसेन और कुशाल सिंह पिता लीमजी राजपूत अहमदाबाद बताए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.