मुलताई-बैतूल हाईवे पर बस-ट्रक की भिड़ंत:भोपाल से छिंदवाड़ा जा रही थी बस; 40 यात्री घायल

Updated on 08-12-2022 05:35 PM

मुलताई-बैतूल हाईवे पर ससुन्दरा के पास बुधवार-गुरुवार रात करीब 3 बजे बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसमें बस में सवार 40 यात्री बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों को मुलताई, आमला और बैतूल के अस्पतालों में भर्ती करवाया है। इनमें 10 की हालत गंभीर बनी हुई है।

बस भोपाल से छिंदवाड़ा की ओर जा रही थी, वहीं ट्रक बैतूल की ओर जा रहा था। ससुन्दरा के पास ट्रक गलत दिशा से हाईवे पर आ गया, जिससे दुर्घटना हुई। टक्कर के बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। बस का ड्राइवर बस में फंस गया था, उसे मुश्किल से निकाला जा सका।

संजीवनी 108 के ड्राइवर डॉ महेश झलिए ने बताया कि रात 3 बजे एमपी सूत्र सेवा की भोपाल से छिंदवाड़ा के बीच चलने वाली बस की टक्कर आइसर ट्रक से हुई। सूचना पर जिले से संजीवनी 108 गाड़ियां मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

ये हुए घायल

बस के ड्राइवर भोपाल निवासी अनीस (45) की हालत ज्यादा गम्भीर है, उनके पैर और सिर में गंभीर चोट आई है। बस में सवार प्रकाश पुत्र रूपलाल (30 साल) निवासी डहुआ, निधि पुत्री कल्याण राणा (25 साल) निवासी बालाघाट, शशि पुत्र शंकर (47साल) निवासी भोपाल, हिमांशी पुत्री रामकिशोर (24साल) छिंदवाड़ा, चेतना पुत्री भागचंद (20 साल) निवासी सिवनी, लवलेश पुत्र रमेश ( 31 साल) निवासी सिवनी, देवेश पुत्र भागचंद (18साल) निवासी सिवनी, कमलेश पुत्र सुरेंद्र (42 साल) निवासी भोपाल, श्रद्धा पुत्री रंगलाल (29साल) निवासी बालाघाट सहित अन्य 40 यात्री घायल हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.