वर्ष 2024 तक हर घर में नल से मिलेगा जल- राज्यमंत्री श्री परमार

Updated on 24-02-2023 05:44 PM

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि वर्ष 2024 तक सभी को पक्का आवास मिले, इसके लिए राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है। वर्ष 2024 तक हर घर में नल से शुद्ध जल मिले, इसके लिए भी जलजीवन मिशन के तहत तीव्र गति से कार्य चल रहा है। शाजापुर जिले में कालीसिंध-नर्मदा लिंक परियोजना से वर्ष 2024 तक अपने हिस्से का पानी मिलने लगेगा। इस पानी का उपयोग सिंचाई एवं पेयजल के लिए किया जायेगा। वर्ष 2024 तक हर घर में नल से जल वितरित होगा। इसके लिए जलजीवन मिशन के तहत तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। यह बात प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने आज शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में निकाली गयी विकास यात्रा के दौरान कही। राज्यमंत्री श्री परमार ने शाजापुर जिले की विधानसभा शुजालपुर के ग्राम भैंसरोद से तिरंगा ध्वज फहराकर 19वें दिन की विकास यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने गौमाता का पूजन भी किया।

आज की विकास यात्रा शुजालपुर विधानसभा के ग्राम भैंसरोद, धतुरिया, गुलाना, कुड़ाना होते हुए ग्राम दास्ताखेड़ी पहुँची।

विकास यात्रा के दौरान ग्राम धतुरिया में 49 लाख 14 हजार रुपए लागत राशि से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र एवं 15 लाख रुपये की लागत राशि से बनने वाले "महाकाल उद्यान" का भूमिपूजन किया। श्री परमार ने ग्राम धतुरिया में ही 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा आधारित योजना से 4 लाख रूपये लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण कर ग्रामवासियों को सौगात दी। उन्होंने ग्राम धतुरिया में संबल अन्त्येष्टी सहायता योजना के तहत 4 हितग्राहियों को 5-5 हजार रूपये की राशि भी प्रदान की।

राज्य मंत्री श्री परमार ने ग्राम गुलाना में गुलाना से एबी रोड शाजापुर तक 8 करोड़ 64 लाख रुपये लागत से निर्मित 17.90 किमी लंबी सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम कुड़ाना में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती गीताबाई पति राजाराम को नए आवास में गृह प्रवेश भी कराया। विकास यात्रा के दौरान सभी ग्रामों में राज्यमंत्री श्री परमार ने शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किया।।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.